Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा के हेमंत एन्क्लेव, लायर्स कॉलोनी में अनिल कुमार परिवार के साथ रहते हैं, उनकी सेंट जोंस कॉलेज पर ब्रजवासी स्वीटस के नाम से दुकान है। रविवार को अनिल कुमार जयपुर गए थे, उनके घर पर पत्नी रीता और अन्य परिजन थे। सुबह नौ बजे रीता कोठी की बालकनी की सफाई कर रही थी और दरवाजा हल्का खुला हुआ था।
बाइक सवार बदमाश घर में घुसा
एक बाइक पर दो बदमाश आए, उनकी कोठी के बाहर बाइक रोकी। एक बदमाश उनकी कोठी में घुसा और पता पूछने लगा। रीता को शक हुआ, उन्होंने बदमाश से बाहर निकलने के लिए कहा, बदमाश उनकी तरफ बढ़ने लगा उन्होंने बाइपर उठा लिया। बदमाश ने उन्हें धक्का मारा और गले पर झपटटा मार कर सोने की चेन लूट कर फरार हो गया, वे बदमाश को पकड़ने के लिए भागी लेकिन वह कोठी के बाहर खड़े साथी बदमाश की बाइक पर बैठ कर फरार हो गया।
सीसीटीवी में कैद हुआ बदमाश
शोर सुनकर स्थानीय लोग आ गए। पुलिस भी पहुंच गई। सीसीटीवी में बदमाश चेन लूट कर भागते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से बदमाश की तलाश में जुटी है।
- अमन-चैन की दुआ और लंगर: ख्वाजा उस्मान-ए-हारुनी के कुल शरीफ पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़ - March 26, 2026
- Agra News: कुंडोल में घर-घर पहुँची आयुष्मान टीम; कार्ड बनाने में आ रही दिक्कतों का मौके पर किया समाधान - March 26, 2026
- योगी सरकार का ‘ऑपरेशन क्लीन’: जल जीवन मिशन में बड़ी कार्रवाई, 12 इंजीनियर निलंबित, 26 पर गिरी गाज - March 26, 2026