साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर केशव महाराज IPL 2024 में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं. और, संभव है कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में खेले भी. लेकिन, जब केशव महाराज ने ईशान किशन से मुलाकात की तब क्या हुआ?
See video –
दरअसल, ये पूरा मसला उस वक्त का है जब ट्रेनिंग सेशन के दौरान मुंबई इंडियंस के ईशान किशन और राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल आप में बात कर रहे थे. इन दोनों की गपशप के दौरान ही वहां राम भक्त केशव महाराज भी आ गए. उन्होंने ईशान किशन से हाथ मिलाया. इसके बाद मुंबई इंडियंस के ओपनर ने केशव महाराज से पूछा क्या वो ठीक-ठाक हिंदी बोल-समझ लेते हैं? केशव महाराज से मिले जवाब के बाद फिर ईशान किशन उन्हें जय श्री राम कहते दिखते हैं.
IPL 2024 के 38में मुकाबले में मुंबई इंडियंस का आमना-सामना राजस्थान रॉयल्स से है. ये मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर है, जो कि राजस्थान की टीम का किला है. मुंबई इंडियंस को हर हाल में यहां जीत चाहिए होगी अगर उन्हें IPL के 17वें सीजन में अपनी उम्मीदों को बरकरार रखते हुए आगे बढ़ना है. मुंबई इंडियंस के जीत के इरादे को अमलीजामा पहनाने की ईशान किशन एक अहम कड़ी हैं. ओपनिंग में उनका बल्ला चला तो फिर जयपुर के छोटे मैदान पर रनों की ऐसी आतिशबाजी होती दिख सकती है, जिससे मुंबई जीत भी सकती है.
– एजेंसी
- हम अपराधी नहीं, न्याय के साथी हैं: अधिवक्ताओं को राह का रोड़ा समझना बंद करे पुलिस… राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने कमिश्नर को लिखा पत्र - March 11, 2026
- स्वच्छ नारी, सशक्त समाज: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के MSW छात्रों ने आगरा के कुंआ खेड़ा में जगाई ‘मासिक धर्म स्वच्छता’ की अलख - March 11, 2026
- एलपीजी किल्लत की अफवाह फैलाने वालों पर गिरेगी बिजली: सीएम योगी का सख्त आदेश, कालाबाजारी की तो जाएंगे जेल - March 11, 2026