हिमाचल प्रदेश की 13वीं विधानसभा का अंतिम सत्र आज पूर्वाह्न 11 बजे से आरंभ हुआ। राज्य में दिसंबर में चुनाव होने हैं। चार दिवसीय मॉनसून सत्र की शुरुआत में विधायकों ने चार दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी। इन पूर्व विधायकों का पिछले सत्र यानी बजट सत्र के बाद निधन हो गया था।
पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम को श्रद्धांजलि दी गई, जिनका मस्तिष्क आघात के बाद 11 मई को नयी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। पूर्व सांसद और विधायक पंडित सुखराम 1993 से 1996 के बीच केंद्रीय संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे थे। उन्हें देश में दूरसंचार क्रांति लाने के लिए याद किया जाता है। उन्होंने अपने 60 वर्ष के लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान हिमाचल प्रदेश के विकास और राज्य के लोगों के कल्याण में काफी योगदान दिया।
पूर्व विधायक रूप सिंह चौहान, मस्त राम और प्रवीण शर्मा का भी पिछले सत्र के बाद निधन हो गया था और उन्हें भी श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने कहा कि कोविड और मंकीपॉक्स के मद्देनजर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का सत्र के दौरान पालन किया जाएगा। सत्र 13 अगस्त को समाप्त होगा।
-एजेंसी
- आगरा में श्री खाटू श्याम जी मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नंदोत्सव: बच्चों को बांटे गए खिलौने, गूंजे ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे - September 5, 2026
- शिक्षक राष्ट्र निर्माण के मुख्य आधार स्तंभ: लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल ने होटल ताज व्यू में आयोजित भव्य समारोह में शिक्षकों को किया सम्मानित - September 5, 2026
- आगरा के श्री मनःकामेश्वर मठ मंदिर में नंदोत्सव की धूम: बाल कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, महादेव के आंगन में सजा ब्रज का संसार - September 5, 2026