मुंबई। सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हुई संजय मिश्रा और महिमा चौधरी की शादी वाली तस्वीरों ने फैंस को हैरान कर दिया था। आम लोगों से लेकर फिल्म प्रेमियों तक, सभी सवाल कर रहे थे—क्या दोनों ने सच में शादी कर ली? अब इस रहस्य से पर्दा उठ चुका है। ये तस्वीरें दरअसल उनकी आगामी फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ के प्रमोशन का हिस्सा थीं। फिल्म का पहला पोस्टर भी अब जारी कर दिया गया है।
पोस्टर में संजय मिश्रा और महिमा चौधरी एक खूबसूरत हिल स्टेशन पर आमने-सामने बैठे नजर आते हैं। संजय के हाथ में “सेकंड इनिंग्स” नाम की किताब और महिमा के बैग पर लिखा “जस्ट मैरिड” फिल्म की थीम को रोचक अंदाज़ में दर्शाता है। सिद्धांत राज सिंह के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक कॉमेडी बनारस की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
फिल्म के निर्माता एकांश बच्चन का कहना है, “यह फिल्म उम्मीद, प्यार और नए रिश्तों का जश्न मनाती है। यह बताती है कि ज़िंदगी चाहे जिस मोड़ पर ले आए, दूसरा मौका हमेशा खूबसूरत हो सकता है।”
‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ 19 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म का संदेश साफ है—प्यार की कोई उम्र नहीं होती, और ज़िंदगी का दूसरा मौका अक्सर पहली इनिंग से भी ज्यादा खास होता है।
-up18 News
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026