मुंबई (अनिल बेदाग) : होम्बले फिल्म्स की “कंतारा चैप्टर 1” मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फर्स्ट-लुक टीज़र के रिलीज़ होने के बाद, जिसमें ऋषभ शेट्टी एक थ्रिलिंग और इंटेंस अवतार में दिखाई दे रहे हैं, उसे लेकर उत्साह आसमान छू रहा है। बढ़ रही बेसब्री के बीच, हमे पता चला है कि फिल्म का चौथा शेड्यूल आने वाले हफ्ते में शुरू होने वाला है।
एक इंडिपेंडेंट सोर्स के मुताबिक, “‘कंटारा चैप्टर 1’ की शूटिंग का चौथा शेड्यूल अगले हफ़्ते शुरू होने वाला है। इस शेड्यूल में बड़े पैमाने पर एक्शन सीक्वेंस शूट किए जाएंगे, जिससे फ़िल्म के विज़ुअल और सिनेमैटिक अनुभव को और बेहतर बनाने का वादा किया गया है।”
कंतारा ने 2022 के 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट का अवॉर्ड जीतकर अपनी मजबूत छाप छोड़ी है।
इसके अलावा, मच अवेटेड कंतारा चैप्टर 1 के साथ पहले कभी न देखे गए दिव्य अनुभव का आनंद लेने के लिए तैयार हो जाइए।
-up18News
- दिल्ली में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाशवाणी भवन पर धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता और सांसद हिरासत में, किंग्सवे कैंप ले जाए गए सभी दिग्गज - October 6, 2026
- भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख बने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित: 31 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार, चार दशकों का है शानदार सैन्य करियर - October 6, 2026
- निर्वाचन आयोग की ओर मार्च कर रहे सांसद, राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन पर बैठे धरने पर, बोले- ‘हमें मिलने तक यहीं बैठना होगा’ - October 6, 2026