मुंबई: मिस वर्ल्ड 2024 के मौके पर 13 फास्ट ट्रैक टैलेंटेड राउंड की विनर्स को हीरामंडी की कास्ट यानी मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख और शरमीन सहगल के साथ वॉक करते हुए देखा गया। 20 खूबसूरत महिलाएं पहले गाने सकल बन के कॉस्ट्यूम्स में रैंप पर वॉक करती देखीं गई। ऐसे में मिस वर्ल्ड की कंटेस्टेंट्स को संजय लीला भंसाली और नेटफ्लिक्स की सीरीज हीरामंडी की दुनिया का अनुभव आर्ट, म्यूजिक और कॉस्ट्यूम्स के जरिए मिला। उन्होंने भारतीय संस्कृति और विरासत का अनुभव किया और अपने आप को संजय लीला भंसाली की कहानियों की दुनिया में खोने दिया।
संजय लीला भंसाली ने अपने म्यूजिक लेबल भंसाली म्यूजिक से अपना पहला गाना ‘सकल बन’ को उनके पहले नेटफ्लिक्स सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ से लॉन्च किया है। एक ऐसा माहौल बनाया जिसे पहले कभी देखा नहीं गया था, गाने को ग्रैंड तरीके से मिस वर्ल्ड 24 के ग्लोबल स्टेज पर लॉन्च किया है।
हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार की लीडिंग लेडीज, भंसाली म्यूज़िक के शो के फर्स्ट ट्रैक पर दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं के साथ चलीं हैं। कास्ट ने लाइव फास्ट ट्रैक टॉप 13 कंटेस्टेंट्स के साथ वॉक किया, जो की पेजेंट में दुनिया भर से आई हुई थी। 140 से ज्यादा देशों में टेलीकास्ट किया गया यह वॉक गाना, सच में एक शानदार लॉन्च था। यह देखना सच में विजुअल ट्रीट था जब सभी बसंत के रंग में सज कर आए थे। इस तरह से संजय लीला भंसाली ने मिस वर्ल्ड को भारत की समृद्ध संस्कृति का अनुभव कराया।
वसंत ऋतु अपने साथ ताजगी और उत्सव की भावना लेकर आती है और भंसाली ने ‘सकल बन’ के साथ इस जीवंत मौसम का स्वागत करने का फैसला किया। यह एक खूबसूरत कंपोजिशन है, जिसे बेहद टैलेंटेड राजा हसन ने गाया है और जिसे अमीर खुसरो के समय के कविताओं से सजाया गया है। इस गाने के साथ पारंपरिक लोक संगीत की महक को महसूस करते म्यूजिक लवर्स भंसाली के जाने जानें वाले शान को भी महसूस कर पाएंगे।
-up18News/अनिल बेदाग
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026
- Agra News: श्री माँ के जन्मोत्सव पर गूंजा दिव्यता का संदेश, श्री अरविंद सोसायटी ने शुरू किया ग्राम विकास और गर्भाधान संस्कार का संकल्प - February 21, 2026
- आगरा के ताज महोत्सव में ‘हेरिटेज’ का कायाकल्प: 5000 पुरानी बनारसी साड़ियों को नया लुक देंगे देश के दिग्गज डिजाइनर - February 21, 2026