गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ गोवा की पूरी कैबिनेट रामलला के दरबार में पहुंची और दर्शन-पूजन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ आए सभी 51 सदस्यों ने रामलला के चरणों में माथा टेका।
बृहस्पतिवार दोपहर को सभी अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरे तो परंपरागत अंदाज में उनका भव्य स्वागत किया गया। सभी को ई बस द्वारा एयरपोर्ट से राममंदिर परिसर ले जाया गया।
एयरपोर्ट पर प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश शर्मा, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महापौर महंत गिरिशपति त्रिपाठी व जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने सभी का स्वागत किया।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- Agra News: ‘मध्यस्थता अभियान 2.0’ से सुलझेंगे कानूनी विवाद, जनपद न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश - January 29, 2026
- आगरा DM का एक्शन, तहसील सदर के सुनवाई केंद्रों का औचक निरीक्षण, लंबित नोटिसों के निस्तारण का अल्टीमेटम - January 29, 2026
- Agra News: वोटर लिस्ट पुनरीक्षण 2026; 31 जनवरी को चलेगा विशेष अभियान, बूथों पर सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बैठेंगे BLO - January 29, 2026