crime in Achhnera

दो दिन से लापता महिला का खेत में मिला शव, परिजन बोले रेप के बाद हुई हत्या

Crime REGIONAL

मृतिका के परिजनों ने रेप के बाद हत्या कर शव फेंके जाने की जताई आशंका

Agra (Uttar Pradesh, India). थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव अरदाया में शुक्रवार रात को दो दिन लापता महिला का शव चरी के खेत में पड़ा हुआ मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर अछनेरा पुलिस आ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतिका के परिजनों ने रेप के बाद महिला की हत्या कर शव को खेत में फेंकने की आशंका जताई है।

ये है मामला
थाना अछनेरा के गांव अरदाया निवासी प्रेमवती 55 वर्ष पत्नी शिवदयाल (काल्पनिक नाम) बुधवार को घर से पशुओं लिए चारा लेने खेतों पर गई थी। इसके बाद से ही प्रेमवती घर नहीं लौटी। महिला के परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने महिला की आस-पास क्षेत्र में तलाश की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग सका। जिसके बाद से ही परिजन काफी परेशान थे। घर पर खाना भी नहीं बन रहा था।

घटनास्थल पर पहुंचे सी ओ अछनेरा
शुक्रवार रात करीब आठ बजे गांव के ही व्यक्ति के चरी के खेत में एक महिला का शव पड़ा हुआ मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते ही मौके पर सी ओ अछनेरा राजीव सिरोही मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। वहीं खेत में शव मिलने की खबर सुनकर लापता महिला के परिजन भी खेत पर आ गए। परिजनों ने महिला की शिनाख्त प्रेमवती के रूप में की।

रेप के बाद हत्या कर फेंका शव
वहीं परिजनों ने कहा है कि प्रेमवती के साथ दुष्कर्म किया गया है। दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को यहां फेंक दिया है। सी ओ अछनेरा राजीव सिरोही ने बताया है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। ​अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।