स्वैच्छिक श्रमदान करते सपा नेता

सपा ने भाजपा के गड्ढा मुक्त सड़कों के दावे की खोली पोल, सपा नेताओं ने किया स्वैच्छिक श्रमदान

POLITICS REGIONAL

आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के वायु विहार 100 फुटा रोड़ पर हैं दो-दो फुट गहरे गड्ढे

Agra (Uttar Pradesh, India). भाजपा के 5 वर्ष 110 दिन के कार्यकाल में प्रदेश की सड़को को गड्ढा मुक्त करने के दावे की सपा ने शुक्रवार को पोल खोल दी। आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के 100 फुटा वायु विहार रोड़ पर करीब दो वर्षों से दो-दो फुट गहरे गड्ढे हो रहे हैं। यह सड़क तीन किलोमीटर लंबी है। वायु विहार 100 फुटा रोड़ आगरा जयपुर हाईवे को बोदला-भरतपुर मार्ग में जोड़ता है। गड्ढों में गिरकर रोजाना मजदूर तथा स्थानीय लोग चोटिल हो रहे हैं। दोपहर 12 बजे सपा नेताओं ने स्वैच्छिक श्रमदान किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन एवं जिलाध्यक्ष लाल सिंह लोधी द्वारा स्वयं श्रमदान कर गड्ढे भरने का प्रयास किया।

प्रदेश सरकार के सभी दावे खोखले
समाजवादी पार्टी आगरा द्वारा 100 फुटा रोड़ वायु विहार पर “स्वैच्छिक श्रमदान कार्यक्रम” के तहत स्ववित्त पोषित संसाधनों के माध्यम से गड्ढों को भरने का कार्य किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन ने बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के सभी दावे पूर्ण रूप से खोखले हैं। यदि उनकी वास्तविकता पर नजर डाली जाए तो धरातल पर स्थिति इस सड़क के गड्ढों की भांति ही है।

सरकार को आईना दिखा रही सपा

स्वैच्छिक श्रमदान करते सपा नेता
स्वैच्छिक श्रमदान करते सपा नेता

जिलाध्यक्ष लाल सिंह लोधी ने कहा कि 5 वर्षो के लंबे कार्यकाल के पश्चात भी भाजपा शासन और प्रशासन अपनी कुंभकरणीय नींद से नहीं जाग रहा है। दुर्भाग्य का विषय है की प्रदेश के कई मुख्य मार्ग उपरोक्त मार्ग की भांति जानलेवा गड्ढा से ग्रसित है। वहीं दूसरी ओर सरकार बड़ी बेशर्मी से संपूर्ण प्रदेश को गड्ढा मुक्त किए जाने का दावा कर रही है। कार्यक्रम के संयोजक धर्मेंद्र यादव ने कहा कि उत्तराखंड की पूर्व लाटसाहब एवं वर्तमान सरकार की कैबिनेट मंत्री आगरा ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र से विधायक हैं। परंतु यहां की जनता बदहाली का दंश झेल रही है। स्वेक्षिक् श्रमदान कार्यक्रम के माध्यम से हम समाजवादी लोग इस सरकार को आईना दिखाने का प्रयास कर रहे हैं।

ये रहे मौजूद
संयोजक सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने स्वैच्छिक श्रमदान कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ वीरेंद्र चौहान, महासचिव सलीम शाह ,कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी,उपाध्यक्ष राजवीर सिंह कुशवाह, विक्रम यादव यदुवीर यादव,रामनरेश यादव,अशफाक,वीर सिंह पोरवाल, गुड़िया भारती, केशव लोधी ,डॉ रुमाल सिंह,साबिर अली,प्रदीप मुखिया,विधायक शर्मा,गौरव माहौर, बली शेर,शमीम अहमद,अब्दुल हमीद आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।