केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उन ख़बरों पर सफ़ाई दी है, जिसमें उनके हवाले से कहा जा रहा था कि आगामी लोकसभा चुनाव में विदेश मंत्री एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोनों ही चुनाव लड़ेंगे. जोशी ने कहा कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया.
पत्रकारों से प्रह्लाद जोशी ने कहा, “मैंने कहा था कि कोई भी चुनाव लड़ सकता है, मैंने किसी का नाम नहीं लिया. इसका फ़ैसला केंद्रीय नेतृत्व करता है, वही करेगा.”
इससे पहले समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से रिपोर्ट आई थी कि कर्नाटक के हुबली में मीडिया से बात करते हुए जोशी ने कहा, “ये मीडिया में आ रहा है. कमोबेश यह तय है कि वे (निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर) लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. अभी यह तय नहीं हुआ है कि वे कहां से लड़ेंगे.”
एस जयशंकर इस समय गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं और सीतारमण आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं.
-एजेंसी
- आगरा में इंसानियत शर्मसार: नाबालिग को पिज़्ज़ा खिलाने के बहाने होटल ले गया दरिंदा, किया दुष्कर्म; सिकंदरा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा - March 31, 2026
- आगरा में इंसानियत शर्मसार: नाबालिग को पिज़्ज़ा खिलाने के बहाने होटल ले गया दरिंदा, किया दुष्कर्म; सिकंदरा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा - March 31, 2026
- आगरा पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 2 किलो चरस के साथ शातिर तस्कर दबोचा - March 31, 2026