आगरा। ताजनगरी में भगवान झूलेलाल जयंती के पावन अवसर पर इस वर्ष भव्य और ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी सिलसिले में आयोजन समिति द्वारा आगरा के ‘आहार रेस्टोरेंट’ में दोपहर 1 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कार्यक्रम के आधिकारिक आमंत्रण पत्र (Invitation Card) का औपचारिक विमोचन किया गया और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की गई।
बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर होंगे विशेष आकर्षण
कार्यक्रम संयोजक गौरव राजावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष के उत्सव को यादगार बनाने के लिए फिल्म जगत के सुप्रसिद्ध अभिनेता गुलशन ग्रोवर 20 मार्च को शाम 7:30 बजे आगरा पहुंचेंगे। बॉलीवुड के ‘बैडमैन’ के आगमन को लेकर न केवल सिंधी समाज बल्कि पूरे शहर के निवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति का मानना है कि उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की भव्यता और सामाजिक संदेश को नई ऊंचाई मिलेगी।
धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी
आयोजक विक्की बाबा ने बताया कि झूलेलाल जयंती केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है। इस अवसर पर भजन-कीर्तन, मनमोहक झांकियां और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
प्रेस वार्ता में ये सभी गणमान्य रहे उपस्थित
प्रेस वार्ता के दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारी और समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष विक्की बाबा, संरक्षक रोहित श्रीवास्तव,
संयोजक सुमित सतीजा, गौरव राजावत, घनश्याम मूलानी, योगेश सोनी, महामंत्री राजेश धनवानी, आकाश मूलानी, नारायण दास, उपाध्यक्ष जितेन्द्र खुशलानी, अमित कुमार, प्रकाश बूलचन्दानी, विक्रम भागवानी, मंत्री विक्की धनवानी, मनोज निर्मलानी, शोभराज, हितेश भोजवानी, यश असीजा, गौरव बूलचन्दानी, मनोज अग्रवाल, सोनू गर्ग, सदस्य गुलशन मंगलानी, मुकेश मूलानी, मनीष सयानी, नवीन साधवानी, मोहित खेमलानी, शंकर धनवानी, सोनू केसवानी, हेमन्त, नरेश खुशलानी, समीर चाहर, अजय खेमानी, अनिल वरजानी
मीडिया प्रभारी अमोल दीक्षित आदि उपस्थित रहे ।
मीडिया प्रभारी अमोल दीक्षित ने अपील की कि इस भव्य आयोजन का अधिक से अधिक श्रद्धालु इस उत्सव का हिस्सा बने।
- लखनऊ में ईद की ‘सियासी गंगा-जमुनी तहजीब’: ऐशबाग ईदगाह पर एक साथ दिखे अखिलेश यादव और अजय राय, भाजपा नेता दिनेश शर्मा और रीता बहुगुणा भी पहुंचे - March 21, 2026
- आगरा में बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह: ‘असेम्बलिंग’ नहीं ‘मैन्युफैक्चरिंग’ पर दें जोर, $100 बिलियन निर्यात का लक्ष्य - March 21, 2026
- विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किसानों को बांटे सम्मान पत्र; बोले- किसान की खुशहाली ही देश की प्रगति का आधार - March 21, 2026