कश्मीर संभाग के जिला पुलवामा में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इस आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया है, जबकि एक सीआरपीएफ का जवान घायल हुआ। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार जिला पुलवामा के पिंगलाना में आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी पर फायरिंग की और फिर मौके से फरार हो गए। इस हमले में एक पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुए। इलाज के लिए दोनों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें पुलिस के जवान को बचाया नहीं जा सका है। वहीं, सीआरपीएफ का जवान का इलाज अस्पताल में जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान मौके पर पहुंचे। जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। अलग-अलग जगहों पर नाके लगा कर आतंकियों की धरपकड़ के लिए मुहिम जारी है।
शोपियां में मुठभेड़, लश्कर का आतंकी मार गिराया
उधर, कश्मीर संभाग के जिला शोपियां में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। यहां सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को मार गिराया। उसके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं।
इस बारे एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान नसीर अहमद भट के रूप में हुई है। वह नौपोरा बसकुचन शोपियां का रहना वाला था और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। पुलिस को उसके पास से हथियार और गोला बारूद एके 47 राइफल सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। वह कई आतंकी अपराधों में शामिल रहा था और हाल ही में एक मुठभेड़ से भाग निकला था।
- लखनऊ में ‘उत्तर प्रदेश घुमन्तू विकास बोर्ड’ के गठन पर आभार कार्यक्रम: सीएम योगी बोले- अब विमुक्त जातियों को कोई क्रिमिनल ट्राइब नहीं कह सकता - August 6, 2026
- प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम को अनुमति न मिलने पर प्रियंका गांधी का प्रशासन पर कड़ा हमला: पूछा— छात्रों के कार्यक्रम से आखिर किस बात से डर - August 6, 2026
- 650वीं जयंती वर्ष पर आगरा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को समर्पित 21 कुंडीय समरसता महायज्ञ का होगा भव्य आयोजन, 8 अगस्त को कैलाश महादेव मंदिर यमुना तट पर जुटेंगे सैकड़ों श्रद्धालु - August 6, 2026