लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को तमिलनाडु में एक सहयोगी मिल गया है। दरअसल, जीके वासन के नेतृत्व वाली पार्टी तमिल मनीला कांग्रेस (टीएमसी) ने भाजपा के साथ गठबंधन का एलान किया है। जीके वासन ने सोमवार को अपने एक बयान में कहा कि तमिल मनीला कांग्रेस बतौर एनडीए सहयोगी भाजपा के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। वासन ने ये भी कहा कि 27 फरवरी को पीएम मोदी की पालादम में होने वाली रैली में वह भी शामिल होंगे।
सीटों का बंटवारा अभी होना बाकी
लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में भाजपा का यह पहला आधिकारिक गठबंधन है। तमिल मनिला कांग्रेस ने तमिलनाडु का 2021 का विधानसभा चुनाव भी एआईएडीएमके और भाजपा के साथ गठबंधन में लड़ा था।
टीएमसी ने संकेत दिए हैं कि वे एआईएडीएमके के साथ अपना गठबंधन तोड़ लेंगे। एआईएडीएमके ने सितंबर 2023 में एनडीए से नाता तोड़ लिया था। हालांकि वासन ने साफ किया कि गठबंधन आने वाले दिनों में आकार लेगा और अभी सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला होना है।
मीडिया से बात करते हुए जीके वासन ने कहा कि ‘आज हमें लगता है कि देश का आर्थिक विकास और सुरक्षा समय की जरूरत है। ऐसे में तमिल मनीला कांग्रेस ने भाजपा और इसके केंद्रीय गठबंधन को समर्थन देने का फैसला किया है।’
जीके वासन के एलान के बाद तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने टीएमसी चीफ से चेन्नई में मुलाकात की। मुलाकात के बाद अन्नामलाई ने कहा कि भाजपा के खिलाफ जो नैरेटिव बनाया गया है कि भाजपा अल्पसंख्यकों के खिलाफ है, वह 2024 के आम चुनाव में टूट जाएगा।
तमिलनाडु में भाजपा इस बार पूरी ताकत लगा रही है। भाजपा की कोशिश थी कि एआईएडीएमके का साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा जाए, लेकिन एआईएडीएमके के गठबंधन से बाहर जाने के बाद भाजपा छोटी पार्टियों के साथ राज्य में अपना जनाधार बढ़ाने में जुटी है।
-एजेंसी
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026