आगरा नगर निगम में ‘फर्जी कर्मचारी नेताओं’ पर कार्रवाई की मांग, यूनियन ने सौंपा 5 सूत्रीय मांग पत्र, शोषण के लगाए आरोप

​आगरा। नगर निगम कर्मचारी यूनियन के संस्थापक राजकुमार विद्यार्थी और अध्यक्ष देवेंद्र विराट के नेतृत्व में निगम कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार से भेंट कर पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। मुलाकात के दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने नगर निगम में बाहरी लोगों द्वारा खुद को कर्मचारी नेता बताकर कर्मियों को गुमराह करने […]

Continue Reading

कुछ लोगों ने न वेद पढ़े हैं, न दर्शन…अरे तुम खुद ही को बचा लो, पाखंडी कहीं के, धीरेंद्र शास्त्री के बयानों पर बाबा रामदेव का तीखा प्रहार

नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव ने देवी-देवताओं की तुलना और सनातन धर्म के नाम पर की जा रही बयानबाजी को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना नहीं की जानी चाहिए तथा सनातन के नाम पर किसी भी तरह का ढोंग स्वीकार्य नहीं है। बाबा […]

Continue Reading

आगरा में नाबालिग के साथ बेरहमी से मारपीट: तमंचे की बट से सिर फोड़ा, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

​आगरा। ताजनगरी में एक नाबालिग के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि शिव चौहान और सूरज चौहान समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने एक किशोर को जबरन अपने घर के भीतर ले जाकर बुरी तरह पीटा। इस दौरान तमंचे की बट से उसके सिर पर वार […]

Continue Reading

विकास कार्यों व लंबित प्रस्तावों को लेकर मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप सख्त: आईजीआरएस रैंकिंग में आगरा मंडल को मिला 10वां स्थान

​आगरा। मंडल में विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार, लंबित प्रस्तावों और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही को लेकर मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को लघु सभागार में उनकी अध्यक्षता में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के विकास कार्यों, जनशिकायतों के निस्तारण तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं […]

Continue Reading

गुजरात में लूट कर फरार हुए दो आरोपी आगरा में गिरफ्तार, यमुना एक्सप्रेसवे के पास एसटीएफ ने दबोचा

आगरा। गुजरात में लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम देकर फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को यूपी एसटीएफ ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी मथुरा जनपद के निवासी हैं और राजकोट में दर्ज लूट के एक मामले में गुजरात पुलिस को उनकी तलाश थी। एसटीएफ ने 22 नवंबर को खंदौली […]

Continue Reading

आगरा के संजय प्लेस में दुकानदार पर दबंगों का हमला: पार्किंग विवाद के बाद घेरकर पीटा, कार में की तोड़फोड़

आगरा। शहर के प्रमुख व्यावसायिक इलाके संजय प्लेस में दुकान बंद कर घर लौट रहे एक व्यापारी पर दबंगों ने हमला कर दिया। रास्ते में घेरकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और कार में भी तोड़फोड़ की गई। हमलावरों ने वाहन के शीशे चकनाचूर कर दिए और बॉडी को नुकसान पहुंचाया। अचानक हुए […]

Continue Reading

Agra News: भावना सिटी में युवक को कार से कुचलने का प्रयास, बचने पर सरियों से किया हमला; दो आरोपियों पर केस दर्ज

आगरा। ताजनगरी में रंजिश के चलते जानलेवा हमले की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र की भावना सिटी कॉलोनी में एक युवक को पहले तेज रफ्तार कार से कुचलने का प्रयास किया गया। आरोप है कि पीड़ित के बाल-बाल बच निकलने पर कार सवार युवकों ने वाहन रोककर लोहे के सरियों से […]

Continue Reading

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर 15 कर्मियों का वेतन-मानदेय रोका: आगरा में बीएसए की बड़ी कार्रवाई से मची खलबली

आगरा। निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही बरतना बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को भारी पड़ गया है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर)-2027 अभियान के दौरान बूथों से नदारद रहने और मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में कोताही बरतने के आरोप में बेसिक शिक्षा विभाग ने 15 कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। जिला […]

Continue Reading

देव दीपावली पर 21 हजार दीपों से जगमगाया कमला नगर का जगन्नाथ मंदिर, बैकुण्ठ चतुर्दशी पर ‘लक्ष्मी नरसिंह’ स्वरूप में मिले दर्शन

आगरा। आस्था, श्रद्धा और भक्ति के दीपों से कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर देव दीपावली के अवसर पर अलौकिक आभा से दमक उठा। मंदिर प्रांगण से लेकर आसपास के पूरे इलाके में प्रज्वलित दीपों की जगमगाहट ने अद्भुत आध्यात्मिक छटा बिखेर दी। भगवान जगन्नाथ के जयघोष और भक्तिमय संगीत के बीच श्रद्धालुओं ने 21 हजार […]

Continue Reading

आगरा में फिल्म ‘देवी विज्ञानम’ का पोस्टर विमोचन; करणी माता, विज्ञान और आध्यात्म के संगम को दर्शाएगी कहानी

आगरा। विज्ञान, आध्यात्म और मानवीय विश्वास के ताने-बाने को उकेरती फिल्म ‘देवी विज्ञानम’ के पोस्टर का औपचारिक विमोचन फतेहाबाद रोड स्थित होटल पन्ना पैराडाइज में किया गया। इस अवसर पर फिल्म से जुड़े रचनात्मक और निर्माण पक्ष ने कहानी के मूल भाव और संदेश को साझा किया। को-प्रोड्यूसर मोहित शर्मा और भरत शर्मा ने बताया […]

Continue Reading