गोरखपुर पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ कर सीएम योगी ने युवाओं से की अपील, कहा- स्मार्टफोन पर अनावश्यक समय न गंवाएं

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) परिसर में आयोजित गोरखपुर पुस्तक महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया। यह नौ दिवसीय पुस्तक मेला 1 से 9 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम का आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) और डीडीयू विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। शुभारंभ समारोह […]

Continue Reading

मीसा भारती का सीएम योगी पर हमला — कहा, “बिहार को बुलडोज़र नहीं, रोजगार चाहिए”

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान छह नवंबर को होना है। जैसे-जैसे तारीख नज़दीक आ रही है, सियासी सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने उत्तर […]

Continue Reading

मासूम चेहरे, संगठित शोषण: भीख मंगवाने की अंधेरी दुनिया…

प्रियंका सौरभ स्वतंत्र पत्रकार, कवयित्री और व्यंग्यकार मासूम बच्चों का शोषण समाज की गंभीर समस्या बन चुका है। भीख मंगवाना केवल गरीबी का नतीजा नहीं, बल्कि बच्चों की मासूमियत का फायदा उठाने वाला व्यवस्थित व्यवसाय है। लोग दया के भाव में पैसा देते हैं, जबकि बच्चे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रभावित होते हैं। समाज, […]

Continue Reading

खामोशी का असर: परिवार और समाज पर संवादहीनता का बोझ

डॉ सत्यवान सौरभ आज के व्यस्त और डिजिटल जीवन में संवादहीनता परिवार और समाज की बड़ी चुनौती बन गई है। बातचीत की कमी भावनात्मक दूरी, गलतफहमियाँ और मानसिक तनाव बढ़ाती है। परिवार में बच्चे और बड़े एक-दूसरे की भावनाओं को साझा नहीं कर पाते, जबकि समाज में सहयोग और सामूहिक प्रयास कमजोर पड़ते हैं। इसका […]

Continue Reading

Agra News: छात्रा के नाम से बनाई फर्जी इंस्टाग्राम आईडी, अश्लील संदेश वायरल, पुलिस ने मामला किया दर्ज

आगरा। एत्माददौला थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के दुरुपयोग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक अज्ञात व्यक्ति ने शहर के एक नामी स्कूल की 15 वर्षीय छात्रा के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उस पर अश्लील संदेश और तस्वीरें वायरल कर दीं। इस घटना से छात्रा और उसका परिवार मानसिक आघात में है। […]

Continue Reading

सड़क पर कफ़न बुनती सफ़ेद लाइट: सड़क हादसों की अनकही कहानी…

डॉ सत्यवान सौरभ रात में तेज़ सफ़ेद हेडलाइट्स सिर्फ़ आँखों को नहीं, बल्कि जीवन को भी चौंधिया देती हैं। हर साल हजारों लोग इसके कारण हादसों में मरते हैं। यह केवल व्यक्तिगत त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे परिवारों की टूटी ज़िंदगी है। समाधान आसान है – पीली हेडलाइट लगाएँ, तेज़ सफ़ेद लाइट से बचें, सरकार नियम […]

Continue Reading

अखिलेश यादव की मांग, SIR में शामिल हो जातिगत आंकड़ों का कॉलम, बोले- सामाजिक न्याय की दिशा में होगा अहम कदम

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य में चल रही SIR (Special Identification Revision) प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से एक अहम मांग की है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में जातिगत आंकड़े एकत्र करने के लिए फॉर्म में एक अतिरिक्त कॉलम शामिल किया जाए, जिससे […]

Continue Reading

“किसान पढ़ेगा कैसे अंग्रेजी?”… गन्ना मूल्य विज्ञापन पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर प्रदेश की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर समाजवादी पार्टी सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर एक विश्वविद्यालय की स्थापना करेगी। गन्ना किसानों के मुद्दे पर सरकार को […]

Continue Reading

चौंकाने वाला खुलासा: मिर्जापुर में BJP मंडल उपाध्यक्ष का नाम चेन स्नेचरों और लुटेरों की सूची में, पुलिस ने चौराहे पर लगाई फोटो, विपक्ष ने साधा निशाना

मिर्जापुर। जिले के कछवा थाना क्षेत्र में अपराधियों की सूची में भारतीय जनता पार्टी मझवां मंडल उपाध्यक्ष भोनू सिंह का नाम शामिल किए जाने से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। कछवा पुलिस द्वारा तैयार की गई यह सूची कछवा-जमुआ मार्ग चौराहा, थाना परिसर और मिशन तिराहा पर फ्लेक्सी बोर्ड के रूप में लगाई […]

Continue Reading

यूपी में बेमौसम बरसात से बढ़ी ठंड, 6 नवंबर तक जारी रह सकता है बारिश का दौर, दिल्ली में छाई धुंध की परत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश का दौर जारी है, जिससे कई इलाकों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 6 नवंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान मौसम ठंडा और नम बना रहेगा, जबकि बारिश के […]

Continue Reading