यूपी में मकर संक्रांति अवकाश पर संशय खत्म, 14 नहीं, अब 15 जनवरी को रहेगी सरकारी छुट्टी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने मकर संक्रांति के पर्व पर होने वाले अवकाश को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। राज्य सरकार द्वारा जारी नवीनतम आदेश के अनुसार, इस वर्ष 15 जनवरी को मकर संक्रांति का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। शासन ने स्पष्ट किया है कि 14 जनवरी को कोई छुट्टी नहीं होगी और […]

Continue Reading

Agra News: ‘सफेदपोश’ जुआरियों पर पुलिस का पहरा, गैंगस्टर एक्ट में घर-घर वेरिफिकेशन से हड़कंप

आगरा। ताजनगरी में संगठित जुए के सिंडिकेट से जुड़े अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमों के मद्देनजर पुलिस की विशेष टीमों ने शहर के नामी जुआरियों के ठिकानों पर औचक दस्तक देकर ‘सत्यापन अभियान’ चलाया। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से जुआ गिरोह […]

Continue Reading

ताज साहित्य उत्सव में शब्दों का उत्सव: समाज, समय और संवेदनाओं की जीवंत प्रस्तुति

आगरा। ताज साहित्य उत्सव के अंतर्गत रविवार को आयोजित विविध सत्रों में जब प्रशासन, सृजन, व्यंग्य, प्रेम, देशभक्ति और शायरी के स्वर एक साथ मंच पर उतरे, तो यह आयोजन केवल साहित्यिक कार्यक्रम न रहकर समाज और समय का जीवंत दस्तावेज बन गया। देश-विदेश से आए रचनाकारों, प्रशासनिक अधिकारियों, कवियों और शायरों ने अपनी प्रस्तुतियों […]

Continue Reading

‘गूगल कर लो कीमत…’: जब माघ मेले में अपनी लग्जरी कार के साथ पहुंचे जगतगुरु सतुआ बाबा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अंदाज

प्रयागराज। संगम की रेती पर आयोजित माघ मेला इस बार केवल भक्ति के लिए ही नहीं, बल्कि एक अनोखे ‘स्टाइल स्टेटमेंट’ के लिए भी सुर्खियों में है। काशी के प्रसिद्ध सतुआ बाबा पीठ के पीठाधीश्वर जगतगुरु महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा ने अपनी भव्य एंट्री से मेले के माहौल को आधुनिकता के रंग में […]

Continue Reading

प्रयागराज माघ मेला 2026: रुद्राक्ष ही वस्त्र और रुद्राक्ष ही शिव; जानें क्यों खास है मौनी बाबा का 11 फीट ऊंचा रुद्राक्ष शिवलिंग

प्रयागराज। संगम की रेती पर आयोजित होने वाले माघ मेले में इस बार श्रद्धा और संकल्प का एक अभूतपूर्व संगम देखने को मिलेगा। सुप्रसिद्ध शिवभक्त मौनी बाबा (पीठाधीश्वर, श्री परमहंस सेवा आश्रम) ने राष्ट्र रक्षा और सनातन धर्म की मजबूती के लिए 11 फीट ऊंचे रुद्राक्ष शिवलिंग के निर्माण का संकल्प लिया है। इस विशाल […]

Continue Reading

यूपी में मौसम का ‘डबल रोल’: दिन में चटख धूप तो रात में हड्डियां कंपाने वाली गलन, 25 जिलों में पारा गिरा

उत्तर प्रदेश। प्रदेश में जनवरी की ठंड इस बार अलग तेवर दिखा रही है। रात की गलन लोगों को कंपा रही है, जबकि दिन में निकल रही चटख धूप कुछ घंटों की राहत दे रही है। तापमान के इस तीखे उतार–चढ़ाव ने जनजीवन को असहज कर दिया है। सुबह और रात में अलाव व गर्म […]

Continue Reading

जमा देने वाली ठंड और ‘जहरीली’ धुंध की चपेट में दिल्ली-एनसीआर, मौसम विभाग ने जारी किया तीन दिनों का येलो अलर्ट

नोएडा/दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप चरम पर है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान गिरकर 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। मौसम विभाग (IMD) ने आगामी 14 जनवरी तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में […]

Continue Reading

आगरा में गूँजा हिंदी का गौरव: “हिंदी की बिंदी भी बोलती है”, दैनिक जीवन में हिंदी का प्रयोग ही सच्ची देशभक्ति

आगरा। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर आगरा में आयोजित साहित्यिक संगोष्ठी में वक्ताओं ने हिंदी को भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीयता और जीवन मूल्यों की जीवंत प्रतीक बताते हुए दैनिक जीवन में इसके अधिकतम प्रयोग को देशभक्ति का स्वरूप करार दिया। साथ ही हिंदी व्याकरण के प्रति घटती गंभीरता पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। वायु […]

Continue Reading

Agra News: डीवीवीएनएल में 30 करोड़ का ‘टेंडर कांड’, बिना पोर्टल के ही बांट दिए ठेके, अधीक्षण अभियंता निलंबित, 19 पर केस दर्ज

आगरा। आगरा के फतेहाबाद स्थित दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) कार्यालय में करीब 29–30 करोड़ रुपये के टेंडर घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। आंतरिक जांच में वर्ष 2023-24 से 2025-26 के बीच कुल 128 टेंडरों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद 6 अधिकारियों सहित 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई […]

Continue Reading

वेस्ट यूपी में ‘कोहरे का टॉर्चर’: दृश्यता शून्य होने से थमी हाईवे की रफ्तार, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

मेरठ। सोमवार की सुबह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए भारी मुसीबत लेकर आई। मेरठ सहित आसपास के जिलों में घना कोहरा और भीषण शीतलहर के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर छाई ‘सफेद चादर’ की वजह से दृश्यता (Visibility) बेहद कम रही, जिसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगते हुए […]

Continue Reading