करीब 220 छात्रों को लेकर इस्तांबुल के रास्ते भारत पहुंचा विमान

यूक्रेन में फँसे भारतीयों को भारत सरकार धीरे-धीरे अपने देश वापस ला रही है. आज भी एक विमान भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुँचा है.करीब 220 छात्रों को लेकर विमान इस्तांबुल के रास्ते भारत आया. यहाँ केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह छात्रों के स्वागत के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर मौजूद थे.जितेंद्र सिंह ने बताया, ‘‘करीब 220 […]

Continue Reading

जलवायु परिवर्तन पर IPCC की रिपोर्ट से हलचल: दुनियाभर की आधी आबादी पर खतरा, भारत के तीन शहरों का भी जिक्र

जलवायु परिवर्तन के कारण देश के तटीय शहर और हिमालय से लगे इलाकों पर बड़ा असर पड़ेगा। इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज (IPCC) रिपोर्ट के अनुसार अगर जलवायु परिवर्तन पर अब एक्शन लेने में देरी हुई तो पूरी दुनिया के लिए परिमाण काफी घातक होंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि मौसम बदलने के कारण […]

Continue Reading

यूक्रेन पर UN के विशेष सत्र में भारत बोला, संकट का समाधान डिप्लोमैटिक वार्ता से हो

यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र की आम सभा के विशेष सत्र में भारत ने कहा है कि इस संकट का समाधान डिप्लोमैटिक वार्ता में है.संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत यूक्रेन में ख़राब होती स्थिति से बहुत चिंतित है और हम तत्काल हिंसा रोकने के साथ शत्रुता समाप्त करने […]

Continue Reading

भारत ने अपने नागरिकों से कहा, यूक्रेन की राजधानी कीव से तत्‍काल निकलें

भारत ने अपने नागरिकों को तत्काल यूक्रेन की राजधानी कीव से निकल जाने को कहा है. यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट करके भारतीय नागरिकों से कहा है कि जो भी साधन उपलब्ध हों, वो वहाँ से निकल जाएँ. ट्वीट में लिखा गया है- छात्रों समेत सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि […]

Continue Reading

यूक्रेन संकट: श्रृंगला ने कहा, भारत दोनों पक्षों के बीच संवाद में भरोसा करता है

भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने यूक्रेन संकट से उपजे मानवीय संकट पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत के पास वो सारी वजहें हैं, जिनसे यूक्रेन संघर्ष के समाधान में अपना योगदान दे. श्रृंगला ने कहा कि भारत दोनों पक्षों के बीच संवाद में भरोसा करता है.भारतीय विदेश सचिव ने […]

Continue Reading

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में भारत शांति का पक्षधर: राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी के बैरिया में चुनावी सभा के दौरान यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग को लेकर बयान दिया। रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में भारत शांति का पक्षधर है। […]

Continue Reading

भारत का पराक्रम दिल्ली और यूपी में बैठे परिवारवादियों को पसंद नहीं आता: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बस्ती जिले के पॉलिटेक्निक मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज 5वें चरण का मतदान हो रहा है। आज का मतदान यूपी में भाजपा-एनडीए की प्रचंड बहुमत वाली सरकार पर एक और ठप्पा लगाने वाला है। यूपी को दंगामुक्त बनाए रखने के लिए, यूपी को […]

Continue Reading

अमेरिका से भारत का प्रीडेटर सशस्त्र ड्रोन सौदा लगभग तय

अमेरिका द्वारा भारत को 30 प्रीडेटर सशस्त्र ड्रोन बेचने पर बातचीत अंतिम चरण में है। इसकी अनुमानित लागत तीन अरब डॉलर है। कई सूत्रों ने यह पुष्टि की है। यह पहली बार है जब अमेरिका किसी गैर नाटो सहयोगी देश को ये ड्रोन बेच रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2017 में अमेरिका की यात्रा […]

Continue Reading

भारत की शक्ति दुनिया के कल्याण के लिए है, ना कि किसी को डराने के लिए: रक्षा मंत्री राजनाथ

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के 98वें दीक्षांत समारोह में शनिवार को दावा किया कि भारत दुनिया का ‘इकलौता देश’ है जिसने कभी हमला नहीं किया और ना ही दूसरे देशों की एक इंच जमीन हड़पी। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन के दौरान राजनाथ ने कहा […]

Continue Reading

प्रतिबंधों के बावजूद भारत और रूस के बीच चलता रहेगा कारोबार

रूस और यूक्रेन की लड़ाई के बीच रूस पर अमेरिका सहित कई यूरोपीय देशों ने आर्थिक प्रतिबंध लगा दिये हैं। इन प्रतिबंधों के बीच अब भारत उन उपायों पर काम कर रहा है, जिससे प्रतिबंधों के बावजूद भारत और रूस के बीच कारोबार चलता रहे। इसके लिए भारत रुपये में भुगतान के तंत्र को विस्तार […]

Continue Reading