नई दिल्ली। योगगुरु स्वामी रामदेव के पतंजलि समूह की कंपनी रुचि सोया ने अपना फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) लॉन्च कर दिया है। लॉन्चिंग के पहले दिन दोपहर 1 बजे तक, इश्यू को 8 प्रतिशत के करीब सब्सक्राइब किया गया था। इनमें कुल आवेदन 4,89,46,260 के मुकाबले 36,90,183 शेयरों के लिए आए थे। इस एफपीओ के जरिए कंपनी 4,300 करोड़ जुटाएगी।
एफपीओ लॉन्च के दौरान योगगुरु रामदेव ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव है। हालांकि, इसके बावजूद, रुचि सोया ने अपना एफपीओ लॉन्च करने का फैसला किया है क्योंकि लोगों को कंपनी में विश्वास है। रामदेव के मुताबिक एफसीओ के जरिए कंपनी कर्ज मुक्त होने की योजना पर काम कर रही है। आपको बता दें कि एंकर निवेशकों से पहले ही 1,290 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए जा चुके हैं और कंपनी को लगता है कि एफपीओ को बड़ी सफलता मिलेगी।
28 मार्च को बंद हो रहे एफपीओ का प्राइस बैंड 615-650 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। इस पर रामदेव ने कहा कि कंपनी अपने ग्राहकों को ज्यादा रिटर्न देना चाहती है, यही वजह है कि प्राइस बैंड को कम रखा गया है। रामदेव ने कहा, “हमने दिवाला कार्यवाही के माध्यम से रुचि सोया का अधिग्रहण करने के बाद उसे बदल दिया है। पिछले प्रबंधन ने गलतियां कीं और कंपनी दिवालिया हो गई थी। हम कंपनी को पारदर्शिता, जवाबदेही और कॉरपोरेट गवर्नेंस के साथ चला रहे हैं।”
– Legend News
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026