फिल्म ‘गदर 3’ का सनी देओल के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर वाकई गदर मचाया, फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया और ताबड़तोड़ कमाई से फिल्म को ब्लॉकबस्टर साबित कर दिया। इसी बीच हर किसी के पास कई सवाल थे जिनमें से एक था कि ‘गदर 3’ कब रिलीज होगी। अब उसका जवाब मिल गया है तो ‘गदर 3’ भी गदर 2 जैसे ही खास दिन रिलीज होगी।
इस खास दिन रिलीज होगी ‘गदर 3’
सनी देओल और अमीषा पटेल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर साल 2001 में आई थी फिर 22 साल बाद गदर 2 आई है। इसी के साथ अब ‘गदर 3’ में आने में ज्यादा टाइम नहीं लगेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 2025 के स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज ‘गदर 3’ होगी और अगले साल यानी 2024 की शुरुआत में इसका ऑफिशियल ऐलान कर दिया जाएगा। यही नहीं, रिपोर्ट के मुताबिक 2024 के अगस्त से शूटिंग शुरू हो जाएगी।
इस बार होगा ‘गदर 3’ में कुछ हटके
अनिल शर्मा फिल्म्स के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राणा भाटिया ने कहा, ‘अगले पार्ट की कहानी तो क्रैक कर ली गई है, इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं। हम इसे दो साल के भीतर लाने की कोशिश कर रहे हैं।’ राणा भाटिया ने बताया है कि सनी देओल की फैमिली, गदर 3 का भी हिस्सा रहेगी लेकिन विलेन को लेकर विचार जारी है। याद दिला दे कि फिल्म के पहले पार्ट में अमरीश पुरी और दूसरे पार्ट में मनीष वाधवा विलेन के रोल में दिखे थे।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026