dr shushil gupta

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल आगरा के छात्रों व शिक्षकों ने बनाया कीर्तिमान, डॉ. सुशील गुप्ता व सुनीता गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ विद्यालय हेतु अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार

Education/job

हेम वैल्यू स्टार एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त कर विशिष्ट स्थान बनाया

Live Story Time

Agra/Mumbai, Maharashtra, India. हेम वैल्यू स्टार एक्सीलेंस अवॉर्ड में विद्यालय को पुरस्कार स्वरूप प्रमाणपत्र और 31,000 रुपए की नकद धनराशि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान विद्यालय की दो छात्राओं और ग्यारह शिक्षकगणों को 12 जुलाई, 2023 को मुंबई में योगी सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता भी पुरस्कार वितरण समारोह में मौजूद रहे।

चयनित विजेताओं को श्रीमती रत्ना देवी काबरा, माता श्री महेंद्र काबरा  (मैनेजिंग ट्रस्टी, हेमा फाउंडेशन) एवं डॉ. विजयम रवि (शैक्षणिक निदेशक, हेमा फाउंडेशन) द्वारा डॉ.चीनू अग्रवाल, ट्रस्टी और रिसर्च हेड, हेमा फाउंडेशन, डॉ. कुमार विश्वास और श्री मनोज जोशी (अभिनेता) की उपस्थिति में पुरस्कृत किया गया।

प्लेटिनम श्रेणी में विजेता

वरादा शर्मा (छात्रा),  नीमा साहनी (शिक्षिका), सोनू पोद्दार (शिक्षिका)

डायमंड श्रेणी में विजेता

अलका दीक्षित (शिक्षिका)

गोल्ड श्रेणी में विजेता

अंजू श्रीवास्तव (शिक्षिका)

सिल्वर श्रेणी में विजेता

चांदनी अरोड़ा (शिक्षिका),  गीतिका सहगल (शिक्षिका)

कांस्य श्रेणी में विजेता

अनुषा गर्ग (छात्रा),  शालिनी देव (शिक्षिका),  सुनीत कौर (शिक्षिका),  पुनीत दत्ता (शिक्षक), प्रीति डेम्बला (शिक्षिका), मुस्कान वासुदेवा (प्रशासन)

dr shushil gupta agra
पुरस्कार ग्रहण करते डॉ. सुशील गुप्ता व सुनीता गुप्ता

डॉ. सुशील गुप्ता व सुनीता गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ विद्यालय हेतु अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार

डॉ. सुशील गुप्ता व श्रीमती सुनीता गुप्ता,  निदेशक- प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने पर्यावरण प्रबंधन में सर्वप्रतिष्ठित पुरस्कार और श्रेष्ठता में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय हेतु अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया है। पूरे उत्तर प्रदेश से चयनित एकमात्र विद्यालय होने का अद्वितीय गौरव प्राप्त किया है।

यह सम्मान उन्हें 8 जुलाई 2023 को फिट्ज़विलियम कॉलेज, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, यू.के. में स्कूल नेतृत्व कार्यक्रम में नीसा के सहयोग से डॉ. कुलभूषण शर्मा की अध्यक्षता में प्रदान किया गया। एक प्रसिद्ध वक्ता, लेखक व सलाहकार प्रो. गाइ डोज़ा द्वारा पुरस्कार प्राप्त करना वास्तव में अत्यंत सौभाग्य की बात है।

Dr. Bhanu Pratap Singh