भारतीय वायु सेना ने IAF अग्निवीर वायु भर्ती 2024 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 17 जनवरी से शुरू होगी और 6 फरवरी, 2024 को समाप्त होगी। अभ्यर्थी IAF अग्निवीरवायु की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया जाएगा।
महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन शुरू होने की तारीख: 17 जनवरी, 2024
आवेदन की अंतिम तिथि: 6 फरवरी, 2024
ऑनलाइन परीक्षा तिथियां: 17 मार्च 2024
साइंस विषय के लिए योग्यता
अभ्यर्थियों को केंद्रीय, राज्य और केंद्रशासित प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट/10+2/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक हों।
आर्ट्स विषय के लिए योग्यता
केंद्रीय, राज्य और केंद्रशासित प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से किसी भी स्ट्रीम/विषय में इंटरमीडिएट/10+2/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण, कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक होना चाहिए।
आयु सीमा
अभ्यर्थियों का जन्म 2 जनवरी 2004 से 2 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए। यदि कोई अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के सभी चरणों को पास कर लेता है, तो नामांकन की तारीख के अनुसार ऊपरी आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा शामिल है। चयन दो चरण की परीक्षा के बाद किया जाएगा। दोनों चरण की परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थियों का मेडिकल एग्जाम आयोजित किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
अभ्यर्थियों को 550/- प्लस जीएसटी का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। भुगतान पेमेंट गेटवे के माध्यम से डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकता है।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
– इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
– पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
– अब यूजर आईडी से लॉग इन करें।
– फॉर्म भरें और सबमिट करें।
– इसके बाद फीस भरें और फाइनल सबमिट करें।
– इसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
-agency
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026
- 2027 के रण में उतरी बसपा; आगरा की एत्मादपुर सीट पर 22 नवंबर को होगी आकाश आनंद की बड़ी जनसभा, युवाओं पर खास फोकस - October 19, 2026