Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा-जयपुर हाईवे पर स्थित कस्बा मिढ़ाकुर में मुस्लिम बस्ती में शानिवार शाम को मकान के बंटवारे को लेकर दो भाइयों में पथराव के बाद जमकर लाठी-डंडे चल गए। इससे बस्ती के लोग घरों में कैद हो गए। झगड़े में 5 लोग घायल हो गए। हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची मलपुरा पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एसएन अस्पताल भेजा है। वहीं मामले में अभी तहरीर नहीं दी है।
मच गई चीख-पुकार
थाना मलपुरा के कस्बा मिढ़ाकुर के मुस्लिम बस्ती निवासी मुन्ना और सलीम दोनों सगे भाई है। दोनों भाइयों में 6 महीने से मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर शानिवार शाम 7 बजे दोनों भाइयों में कहासुनी हो गई। थोड़ी देर बाद दोनों भाई झगड़ते हुए हाईवे पर आ गए। हाईवे पर दोनों ओर से पथराव तथा लाठी-डंडे चलना शुरू हो गया। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। लाठी डंडे चलने कारण बस्ती के लोग घरों में कैद हो गए। पथराव में झगड़ा कर रहे लोग लहूलुहान हो गए।
10 मिनट बंद रहा हाईवे
हाईवे पर पथराव होने के कारण जाम लग गया। राहगीर सहम गए। झगड़े की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते ही मौके पर मलपुरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर दोनों पक्ष के लोग भाग गए। इसके बाद पुलिस ने जाम को खुलवाया। जिसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। झगड़े के दौरान करीब 10 मिनट तक आगरा-जयपुर हाईवे अवरुद्ध रहा।
पुलिस ने कहा
थानाध्यक्ष मलपुरा अरुण कुमार बालियान ने बताया है कि झगड़े में शकील पुत्र हाजी मुन्ना, अफजल पुत्र शर्फु, इरफान पुत्र अनवार, रिजवान पुत्र शकील, शानू पुत्र सलीम घायल हुए हैं। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
पहले भी हुए हैं झगड़े
बता दें कि कस्बा मिढ़ाकुर में स्थित मुस्लिम बस्ती में पहले भी कई बार झगड़े हुए हैं। हाईवे पर गोलाबारी तथा पथराव किया है। इससे कई बार हाईवे पर जाम लग चुका है। पहले हुए झगड़े में ई लोगों की मौत हो चुकी है।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026