आगरा। बल्केश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में 17 फरवरी से प्रारंभ होने जा रही श्रीराम कथा अब 19 फरवरी से शुरू होगी। 19 फरवरी को ही कलश यात्रा साईं बाबा मंदिर, कमला नगर से प्रातः 7 बजे निकाली जाएगी।
मीडिया प्रभारी ऋषि अग्रवाल ने बताया कि कथा का विश्राम 25 फरवरी को होगा। पहले श्रीराम कथा नौ दिन चलनी थी। कथा व्यास राजन महाराज के दो दिन की निजी व्यस्तता की वजह से श्रीराम कथा की अवधि नौ दिन से घटाकर सात दिन कर दी गई है। अब सात दिन में श्रीराम कथा के सभी नौ सत्र पूरे किए जाएंगे। 25 को सुंदरकांड व राज्याभिषेक के साथ श्रीराम कथा का विश्राम हो जाएगा।
श्री बल्केश्रर नाथ महादेव मंदिर के महंत कपिल नागर ने बताया कि कथा विश्राम के अगले दिन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बरात शाम चार बजे श्रीराम चौक, कमला नगर से प्रारंभ होगी। यह विभिन्न मार्गों से होती हुई बल्केश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। बरात का मुख्य आकर्षण भोले बाबा की पालकी होगी। बरात में अनेक झांकियां भी शामिल होंगी।
रात को महादेव मंदिर में भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा। रात्रि जागरण होगा और 56 भोग सजाए जाएंगे। चार महाआरती रात नौ बजे, 12 बजे, तीन बजे और प्रातः 6 बजे की जाएंगी। हर आरती से पहले बाबा के चार भव्य श्रंगार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को खप्पर पूजन के बाद भंडारा दोपहर 12 बजे होगा। महिला संगीत दोपहर 3 बजे से होगा।
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026