–एक-दो दिन में शुरू होगा, 3000 रुपये में रूम, दवा और भोजन
-100 रुपये प्रति घंटा की दर से ऑक्सीजन की सुविधा
आगरा। आगरा-फिरोजाबाद रोड पर कुबेरपुर के निकट स्थित नेमिनाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में श्री क्षेत्र बजाजा आइसोलेशन सेंटर शुरू होने जा रहा है। यहां 3000 रुपये प्रतिदिन में रूम, दवा और भोजन की व्यवस्था है। 8000 रुपये में एसी रूम मिलेगा। 100 रुपये प्रति घंटा पर ऑक्सीजन मिलेगी। ऑक्सीजन सिलेंडर मेडिकल कॉलेज में पहुंचा दिए गए हैं।
50 बिस्तर, तीन तरह से इलाज होगा
यह जानकारी श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल ने दी। उन्होंने बताया कि आइसोलेशन सेंटर एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा। सेन्टर में 50 बिस्तर हैं। कोरोना काल में ऑक्सीजन की समस्या है। निरंतर ऑक्सीजन वाले अस्पताल कम हैं। अस्पतालों में बिस्तर भी उपलब्ध नहीं हैं। इसी कारण आइसोलेशन सेन्टर शुरू किया गया है। यहां होम्योपैथी और आयुर्वेदिक इलाज की सुविधा मिलेगी। ऐलोपैथी डॉक्टर की सुविधा भी रहेगी।
मनोवैज्ञानिक ऑक्सीजन की जरूरतः अशोक गोयल
उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन के सात सिलेंडर तत्काल उपलब्ध करा दिए गए हैं। सूरत से 10-15 सकिलेंजर मंगाने का प्रयास कर किया जा रहा है। इस समय मरीजों को मनोवैज्ञानिक ऑक्सीजन की जरूरत है। बिना ऑक्सीजन वाले अस्पताल को मरीज बेकार समझ रहा है। इस बारे में अशोक गोयल के मोबाइल नम्बर 9319109553 पर संपर्क किया जा सकता है।
रूम, दवा, मरीज और एक तीमारदार को भोजनः प्रदीप गुप्ता
नेमिनाथ होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि हम रूम, दवा, मरीज और एक तीमारदार को दोनों समय का भोजन उपलब्ध कराएंगे। एक चिकित्सक दिया जाएगा। हमने अपनी ओर से ऑक्सीजन के 10 सिलेंडर्स की व्यवस्था कर ली है, हालांकि होम्योपैथी इलाज में ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ती है। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां भयमुक्त वातावरण मिल रहा है।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Kasyno Irwin – proste kroki do rejestracji dla użytkowników z Polski - October 12, 2026