Lucknow, Capital of Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश का नया संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को बनाया है। धर्मपाल सिंह उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की नगीना तहसील के गांव हुरनगला के मूल निवासी हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद सरकारी नौकरी को त्याग कर 1990 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पूर्णकालिक निकले और 27 वर्षो तक विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया।
धर्मपाल सिंह झारखंड बीजेपी के संगठन महामंत्री के स्थान पर उत्तर प्रदेश में इसी पद पर भेजा गया है। इससे पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के संयुक्त क्षेत्र संगठन मंत्री रहे। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री और राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।
इससे पहले लखनऊ में 27 मई से 1 जून तक एबीवीपी की हुई राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक में श्री सिंह को परिषद से विदाई दी गई थी। एबीवीपी की कार्यपद्धति में पूर्णकालिक की जो रचना है, उसमें संगठनमंत्री अधिकतम 48 वर्ष तक ही कार्य कर सकता है। इसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से उस पूर्णकालिक कार्यकर्ता को किसी समवैचारिक संगठन के दायित्व पर भेजने की परम्परा है। इसी कड़ी में धर्मपाल सिंह को झारखंड बीजेपी संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
धर्मपाल सिंह को छात्र राजनीति का पुरोधा माना जाता है। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रहते हुए छात्रों के बीच कई नए प्रयोग किए। छात्र सिर्फ विश्वविद्यालय व कॉलेज परिसर की शैक्षणिक व्यवस्था को ही ठीक नहीं करेगा, वह गांव जाकर वहां की वास्तविक समस्याओं को जानेगा और समझेगा, फिर उसका समाधान खोजेगा। उनके सुझाव पर ही केन्द्रीय नेतृत्व ने देशभर में ‘अनुभूति’ कार्यक्रम को शुरू किया।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश के दोनों संगठन मंत्री हटाए, सुनील बंसल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
- “अमेरिकी बिजनेसमैन एलन मस्क के इशारे पर हो रहा प्रदर्शन”: CJP के आंदोलन पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान - October 16, 2026
- लगता है लखनऊ-एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया है… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव का तीखा हमला - October 16, 2026
- मेरठ का चर्चित सर्पदंश हत्याकांड: पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को अदालत ने सुनाई फांसी की सजा, फैसला सुन रो पड़े दोनों - October 16, 2026