Agra, Uttar Pradesh, India. भक्त शिरोमणि रविदास 645वें जन्मदिवस पर विशेष कीर्तन दीवान का आयोजन किया जा रहा है। स्थान है- गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार, ग्राम मोहम्मदपुर मुख्य चौराहा, शास्त्रीपुरम, सिकंदरा, आगरा। समय है प्रातः 8 बजे से अपराह्न 1.15 बजे तक। गुरुद्वारा गुरु का ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह मुख्य अतिथि होंगे।
संत रविदास के बारे में
यह जानकारी यूपी सिख धर्म प्रचार कमेटी मोहम्मदपुर के प्रधान भगवान सिंह खालसा प्रधान ने दी। उन्होंने बताया कि संत रविदास का जन्म माघु शुदी 15 संवत 1433 को वाराणसी के दलित परिवार में हुआ था। संत रविदास ने विश्व को छुआछूत, जाति-पांत से हटकर जीने का संदेश दिया था। संत रविदास की वाणी में 40 शब्द श्री गुरुग्रंथ साहिब जी में सुशोभित हैं। सरदार मनमोहन सिंह ने बताया कि विशेष कीर्तन विशाल स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी को आमंत्रित किया है।
कार्यक्रम
प्रातः 8 बजेः पाठ सुखमनी साहिब जी, यूपी सिख धर्म प्रचार कमेटी, मोहम्मदपुर, आगरा
प्रातः 9.30 बजेः कीर्तन भाई हरजिन्दर सिंह, सुखमनी सेवा भाव, आगरा
11 बजेः भाई जगतार सिंह, गुरुद्वारा गुरु का ताल, आगरा
1 बजेः संत बाबा प्रीतम सिंह द्वारा अरदास
1.15 बजेः गुरु का अटूट लंगर
- ‘चोली के पीछे क्या है गाने पर मार-मार कर नचवाया’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलक उठा सपा नेताओं का दर्द; इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर - August 22, 2026
- सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले- ‘एकरंगी क्या जानें पीडीए के बहुरंग, जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना मजबूत होगा पीडीए’ - August 22, 2026
- अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर गरमाई यूपी की सियासत: जयंत चौधरी, केशव मौर्य और मायावती ने बोला तीखा हमला - August 22, 2026