मैनपुरी। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इंडिया गठबंधन में चुनाव से पहले टूट साफ दिख रही है। इन सबके बीच मैनपुरी पहुंचे सपा महासचिव शिवपाल यादव का अहम बयान आया है। उन्होंने कहा कि, सपा इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और भाजपा को हरायेगी। इसके साथ ही कहा कि, भगवान राम तो सबके हैं। हमारे भी कण-कण में राम हैं। वे जल्द ही परिवार के साथ भगवान श्रीराम के दर्शन करने जाएंगे।
दरअसल, गुरुवार को शिवपाल यादव मैनपुरी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होने के सवाल पर कहा कि, उन्हें आमंत्रण से कोई लेना-देना नहीं है। अभी बहुत से लोग परिवार के बिना ही रामलला के दर्शन करने गए हैं। हम अपने पूरे परिवार के साथ जाएंगे। इंडिया गठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा और रालोद में सीटों का बंटवारा हो गया है। इसमें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। जल्द ही कांग्रेस के साथ भी इसका हल निकाल लिया जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया कि, सपा इंडिया गठबंधन के साथ ही चुनावी मैदान में उतरेगी और भाजपा को हरायेगी। दरअसल, काफी दिनों से सीट बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच खींचतान जारी है।
-एजेंसी
- ’चलो गाँव की ओर’: लायंस क्लब और आगरा डायबिटीज फोरम ने बलदेव में लगाया मेगा हेल्थ कैंप, 500 मरीजों को मिली राहत - February 22, 2026
- Agra News: वीआईपी रोड पर ट्रैफिक नियमों के उड़े परखच्चे, सनरूफ खोलकर स्टंट करते दिखे युवा, एक्शन की तैयारी - February 22, 2026
- सलाम! विदाई के बाद ससुराल नहीं, सीधे ‘इंटरव्यू’ देने पहुंची दुल्हन; दूल्हे की समझदारी ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल - February 22, 2026