रामपुर। सपा नेता आज़म खां को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है. रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान को डूंगरपुर मामले में दोषी करार दिया है.
अदालत ने इस मामले में दो लोगों को बरी किया है. वहीं दोषियों के खिलाफ 18 मार्च को सजा सुनाई जाएगी. इस पूरे मामले में कोर्ट ने पूर्व पालिका अध्यक्ष अजहर अहमद खान और पूर्व क्षेत्राधिकारी आले हसन को भी दोषी करार दिया है. इस मामले में कुल मिलाकर 4 लोगों को दोषी करार दिया गया है.
यह मामला गंज थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। 2019 में दर्ज इस मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने शनिवार को अपना फैसला सुनाया. कोर्ट ने सपा नेता आज़म खान, पूर्व पालिका अध्यक्ष अजहर अहमद खान, रिटायर्ड क्षेत्राधिकरी आले हसन को दोषी करार दिया है. कोर्ट ने इस मामले में दो लोगों को बरी भी कर दिया है.
बता दें कि 2019 से इस मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही थी. कोर्ट ने शनिवार (16 मार्च) को फैसला सुनाया है.
– एजेंसी
- धुएं में न उड़ाएं अपना भविष्य: आगरा कॉलेज की NCC कैडेट्स ने ‘नो स्मोकिंग डे’ पर पेश की जागरूकता की मिसाल - March 11, 2026
- पॉक्सो केस में खाकी की ‘सुस्ती’ पर कोर्ट का हंटर: गवाही से गायब दरोगा का वेतन रोकने का आदेश, पुलिस कमिश्नर को सख्त निर्देश - March 11, 2026
- बेटियों के जन्म पर ससुराल बना ‘यातना गृह’: आगरा में पूर्व प्रधान जेठ समेत 7 पर केस, दुष्कर्म और प्रताड़ना के संगीन आरोप - March 11, 2026