Hathras, Uttar Pradesh, India. अपने परिवार की सुरक्षा अपने हाथ, आम जनमानस को जागरूक कर सभी को जोड़ें अपने साथ यही है स्वस्थ समाज और राष्ट्र का राज। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स की महिला प्रकोष्ठ द्वारा मास्क वितरण व जागरूकता अभियान बौहरे वाली देवी मंदिर पर चलाया।
एडीएचआर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कविता गोयल ने कहा कि नवरात्रों के पावन पर्व पर महिलाएं कोरोना की लडाई से लडने को आगे आकर अपने परिवार और समाज में महती भूमिका निभाएं परिवार का कोई भी सदस्य घर से बाहर जाए तो बिना मास्क के ना जाने दें और हम लोग भी जब भी आवश्यक कार्य से घर से बाहर जाएं तो मास्क पहनकर ही जाएं जिससे हमारे जान माल की सुरक्षा के साथ-साथ समाज और राष्ट्र की सुरक्षा भी होगी
अभियान में जिला महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने कहा कि हमारी जागरूकता ही इस कोरोना जैसी महामारी का इलाज है हमारी थोड़ी सी लापरवाही इस कोरोना महामारी को विकराल रूप दे देगी जो हमारे समाज और राष्ट्र के लिए घातक होगा आप स्वयं भी जागरुक हो और लोगों को भी जागरूक कर इस बीमारी से लड़ने का कार्य करें।
महिला पदाधिकारियों ने आम लोगों से अपील की कि भारत की वीरांगनाओं ने बड़ी बड़ी लड़ाईयां लड़ी है अब हमारा समय है। हम भी इस कोरोना जैसी महामारी से लड़कर अपने भारत को विजय दिलाएं।
आज के अभियान में शालिनी अग्रवाल (राया वाले) वर्षा वार्ष्णेय, राधा गुलाठी, कावेरी गुलाठी,राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेंद्र गोयल, जिलाध्यक्ष सौरभ सिंघल, जिला महासचिव शैलेंद्र सांवलिया, शिव शंकर गुलाठी, मदन वार्ष्णेय, बाल प्रकाश, अमित गर्ग, राजेश वार्ष्णेय, आशीष वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।
- Les Jeux Premium en Direct avec Croupier au Spinaura Casino dans l’Hexagone - October 22, 2026
- Mijn Rit Door het JackWin Casino Spelaanbod Verkenner Rapport - October 21, 2026
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026