कांग्रेस आज अपना 139वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भारत निर्माण की दिशा में काम किया है और यह पार्टी संसदीय लोकतंत्र और समानता पर आधारित है। कांग्रेस गुरुवार को अपने स्थापना दिवस के मौके पर नागपुर में एक विशाल रैली करने जा रही है और इसे औपचारिक रूप से पार्टी की लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत माना जा रहा है।
मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कांग्रेस का उद्देश्य
मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पर साझा किए एक पोस्ट में लिखा कि ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उद्देश्य जनता का कल्याण और देश के लोगों की प्रगति है। कांग्रेस, संसदीय लोकतंत्र पर आधारित भारत में विश्वास रखती है, जहां बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए समान अवसर मौजूद हों। पार्टी ऐसा देश बनाना चाहती है, जहां संविधान में मौजूद राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों का पालन किया जाए।’
खरगे ने पोस्ट में लिखा कि ‘हमें इस बात पर गर्व है कि बीते 138 सालों में हमने पूरी ईमानदारी से ऐसा भारत बनाने के लिए संघर्ष किया है। कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं।’ पार्टी के स्थापना दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
राहुल गांधी ने किया ट्वीट
कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘उन्हें गर्व है कि वह कांग्रेस जैसे संगठन का हिस्सा हैं, जिसका आधार सच्चाई और अहिंसा है और प्रेम, सम्मान और समानता इसके स्तंभ हैं। वहीं देशभक्ति इसकी छत है।’ बता दें कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार का आज आगाज कर रही है। इसके लिए महाराष्ट्र के नागपुर में ‘हैं तैयार हम’ रैली का आयोजन किया जा रहा है।
-एजेंसी
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026