लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर कर लिखा कि धिक्कार है ऐसी भाजपाई राजनीति और सत्ता की भाजपाई भूख पर जो सियासत के लिए देश के भाईचारे के बीच दंगा कराने की साज़िश करती है। उन्होंने कहा कि बहराइच हिंसा के मामले में हर दिन नये खुलासे हो रहे हैं, जिनसे भाजपा मुंह दिखाने लायक नहीं रही है। भाजपा के विधायक ही भाजपाईयों पर साज़िश करने की एफ़आईआर करा रहे हैं और दंगाई छुपे कैमरे के सामने सच उगल रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के जो थोड़े बहुत समर्थक और वोटर बचे हैं, अब तो भाजपा का ये षड्यंत्रकारी और हिंसक रूप देखकर वो भी शर्मिंदा हैं। भाजपा ने अपने समर्थकों की भावनाओं को गुमराह करके, उनका इस्तेमाल अपनी सत्ता को बचाए-बनाए रखने के लिए किया है।
सच तो ये है कि भाजपा अपने ही लोगों के ख़िलाफ़ षड्यंत्र कर रही है। भाजपा भाजपाइयों से दंगे कराकर उन्हें ही फंसा दे रही है। तभी तो भाजपा का विधायक, भाजपाइयों के ख़िलाफ़ रिपोर्ट लिखवा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तो भाजपाई भी कहने लगे हैं : भाजपा किसी की सगी नहीं। यूपी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
- यूपी में योगी सरकार की अनूठी पहल: अब जेन-जी से हर महीने संवाद करेंगे आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारी - August 8, 2026
- प्रयागराज पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी: केपी ग्राउंड में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को करेंगे संबोधित, स्वराज भवन में हुआ स्वागत - August 8, 2026
- रामु जाइ बन राजु तुम्हारा…कैकेयी के वरदान और श्रीराम के वनवास प्रसंग से भावुक हुआ कथा पांडाल, आंखों से बही अश्रुधारा - August 8, 2026