लखनऊ। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं वाराणसी से लेकर मुजफ्फरपुर पहुंचे राजकीय हाईस्कूल महंगाव वाराणसी के शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार की सोमवार को हत्या कर दी गई। इस मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का अहंकार शासन से प्रशासन तक पहुंच गया है। उन्होंने एक पुराने हत्याकांड का जिक्र करते हुए मुजफ्फरनगर में शिक्षक की हत्या की घटना की निंदा की। अखिलेश यादव ने पुलिस विभाग पर सवाल उठाते हुए कहा कि झूठे एनकाउंटर करवाने वाली भाजपा सरकार ने पुलिस व्यवस्था में लोगों को हिंसक बना दिया है। अखिलेश ने यह बातें सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट के माध्यम से कही।
भाजपाई शासन का अहंकार धीरे-धीरे प्रशासन पर भी आने लगा है। पहले भी एक सिपाही ने लोगों की हत्या की थी और आज फिर। झूठे एनकाउंटर करवानेवाली भाजपाई सरकार ने पुलिस व्यवस्था तक में कुछ लोगों को हिंसक बना दिया है।
मृतक शिक्षक के परिजनों को 5 करोड़ का मुआवज़ा दिया जाए और आरोपी पुलिसवाले… pic.twitter.com/kFrcdJCFrk
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 18, 2024
उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा कि भाजपाई शासन का अहंकार धीरे-धीरे प्रशासन पर भी आने लगा है। पहले भी एक सिपाही ने लोगों की हत्या की थी और आज फिर। झूठे एनकाउंटर करवानेवाली भाजपाई सरकार ने पुलिस व्यवस्था तक में कुछ लोगों को हिंसक बना दिया है। मृतक शिक्षक के परिजनों को 5 करोड़ का मुआवज़ा दिया जाए और आरोपी पुलिसवाले को उसके किये की सज़ा। उप्र में कोई शिक्षा मंत्री हों तो वो भी जागें!’। इस ट्वीट में अखिलेश ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें कुछ शिक्षक घटना का विरोध करते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि मुज़फ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में सोमवार की रात एसडी इंटर कॉलेज के बाहर हेड कांस्टेबल ने गोलियों से भूनकर सहायक अध्यापक धर्मेंद्र कुमार की हत्या कर दी। पुलिस ने हेड कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया है। बताया गया कि आरोपी हेड कांस्टेबल ने अध्यापक से तंबाकू मांगी थी, जिस पर अध्यापक ने मना कर दिया था। आरोपी ने नशे में कार्बाइन बंदूक से अध्यापक पर गोलियां बरसा दी।
-एजेंसी
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026