उत्तर प्रदेश के गोरखपुर सीट से सपा प्रत्याशी काजल निषाद को हार्ट अटैक आया है। उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। काजल निषाद लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही जोर शोर से प्रचार में जुटी हुई है। इस दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गई थीं।
काजल निषाद के पति संजय निषाद ने मीडिया को बताया कि भीषण गर्मी के बीच चुनाव प्रचार करते समय काजल अचानक बेहोश हो गई। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने काजल का प्राथमिक उपचार किया उनके डिहाइड्रेशन और हाइ ब्लडप्रेशर का शिकार होने का अंदेशा जताते हुए भर्ती किया था।
डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर किया है। उनके पति संजय निषाद उन्हें एंबुलेंस से लखनऊ के लिए रवाना हो गए है।डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार काजल निषाद की 5 अप्रैल को चुनाव प्रचार के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ी थीं। समर्थकों और परिजनों ने उन्हें स्टार हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।
जहां उनका हाई बीपी होने के कारण डॉक्टर ने अस्पताल में भर्ती किया था। तब से वह एडमिट थीं। रविवार रात करीब 9:45 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल रेफर कर दिया है। परिजन और पार्टी के वरिष्ठ नेता एंबुलेंस से लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
-एजेंसी
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी प्रयागराज के लाल की जान: युद्ध क्षेत्र से मर्चेंट नेवी सेलर सनी कुमार ने भेजा ‘रेस्क्यू’ का संदेश, बेहाल पत्नी की पीएम मोदी से अपील - April 2, 2026