लखनऊ। जल जीवन मिशन के तहत हर घर स्वच्छ जल पहुंचाने का दावा करने वाली सरकार पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निशाना साधा है। उन्होंने एक न्यूज पेपर की कटिंग को शेयर किया है, जिसका शीर्षक है, ‘टेस्टिंग में जवाब दे गए पाइप, दो महीने में 18 जगह फूटा भ्रष्टाचार का फव्वारा’… दरअसल, ज्यादातर जगहों पर टेस्टिंग के दौरान यही स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भ्रष्ट भाजपा राज में कहीं टंकी फट जा रही है, कहीं पाइप… टंकी और पाइप से याद आया ‘गोमती के वर्ल्ड क्लास फ़ाउंटेन’ मतलब फ़व्वारे को चुराने की एफ़आइआर लिखी गई या नहीं या फिर शांतिपूर्ण बँटवारा हो गया।
बता दें कि, इससे पहले लखीमपुर खीरी में ‘हर घर नल’ में भ्रष्टाचार उजागर हुआ था। यहां पर गांव में पानी आपूर्ति के लिए तैयार की गई पानी की टंकी अचानक भरभराकर गिर गई थी। पानी की टंकी गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसको लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर जमकर निशाना साधा था।
-साभार सहित
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026