लोकसभा में विपक्षी दलों के सांसदों के निलंबन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का बयान आया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि विपक्ष के कुछ सांसद स्पीकर की टेबल तक आते हैं और तख्तियां दिखाकर सस्पेंड करने की बात कहते हैं। बिरला ने यह भी कहा कि विपक्षी सदस्यों का यह तरीका सही नहीं है,वे नियोजित तरीके से आकर आसन से सस्पेंड करने की मांग करते हैं।
कांग्रेस के तीन सांसद कार्यवाही में डाल रहे बाधा
PTI की रिपोर्ट के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में दोपहर 12 बजे से 12:01 के बीच प्रश्नकाल समाप्त होते ही कांग्रेस के सदस्यों डीके सुरेश, दीपक बैज, और नकुल नाथ के नाम उल्लेख करते हुए कहा, “आप बार-बार सदन की कार्रवाई में बाधा डाल रहे हैं, तख्तियां दिखा रहे हैं, नारेबाजी कर रहे हैं, और कागज फाड़कर लोकसभा कर्मियों पर फेंक रहे हैं। यह सदन की मर्यादा के खिलाफ है।”
आपको जनता ने चुना है…
उन्होंने प्रदर्शन कर रहे सासंदों से कहा, “मैं कभी बिना कारण के किसी सदस्य को सस्पेंड नहीं करता। आपको जनता ने चुना है, आपको यहां चर्चा करने और अपनी बात रखने का अधिकार है। आप लोग अपनी सीट पर जाइए, मैं आपको शून्यकाल में आपकी बात रखने का मौका दूंगा।”
146 सांसद निलंबित
गौरतलब है कि 13 दिसंबर को लोकसभा में हुई सुरक्षा चूक मामले में विपक्ष दोनों सदनों में चर्चा और इस मसले पर गृहमंत्री अमित शाह का विस्तृत बयान की मांग कर रही है। जिसके वजह से सदन का कामकाज बाधित हो रहा है। शीतकालीन सत्र में अब तक 100 सदस्यों को निचले सदन से सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, दोनों सदनों की बात करें तो कुल 146 सांसदों को शीतकालीन सत्र के शेष अवधि के लिए सस्पेंड किया गया है।
Compiled: up18 News
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026