सोहेल खान ने कहा कि वो सलमान खान स्टारर शेर खान पर अब दोबारा काम करने वाले हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि शेर खान साल 2012 में आने वाली थी, मगर कई कारणों से उसे फलोर पर नहीं लाया जा सका. सोहेल खान ने बताया कि इतने सालों से ठंडे बस्ते में पड़ी फिल्म ‘शेर खान’ कब फ्लोर पर आएगी.
सोहेल खान ने बताया कि वो इस फिल्म को अगले साल तक फ्लोर पर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं. वो साल 2025 में इस फिल्म पर काम करना शुरू करेंगे और इसे नई और अपडेटेड टेक्नोलॉजी के साथ बनाएंगे. इसमें सलमान खान के साथ कपिल शर्मा भी नजर आ सकते हैं. जब सोहेल खान ने फिल्म की अनाउंसमेंट की थी, तब उन्होंने कपिल शर्मा को भी कास्ट करने की बात कही थी.
12 साल पहले बनने वाली थी फिल्म
12 साल पहले सोहेल खान इस फिल्म का निर्देशन करने वाले थे. फिल्म को क्यों होल्ड किया गया था, ये भी उन्होंने बताया है. सोहेल ने कहा- ‘VFX एक ऐसा एरिया है, जो टेक्नोलॉजीके दौर में तेजी से बदल रहा है. हर बार हम ‘शेर खान’ की स्क्रिप्ट पूरी कर लेते थे. लेकिन इसी बीच मैं जब भी कोई मार्वल फिल्म देखता तो लगता था, कि ये मैंने क्या ही लिखा है, मुझे ऐसा लगता था कि जब तक ये फिल्म आएगी. तब तक इसकी स्टोरी पुरानी हो जाएगी.’ इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि सोहेल खान अब एक्शन से भरपूर कुछ मजेदार लाने वाले हैं.
– एजेंसी
- विश्व हृदय दिवस पर आगरा में शिक्षकों का अनूठा सेवा अभियान, जानिए क्या किया - September 29, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026