नई दिल्ली। शाहरुख खान पठान पिछले साल 25 जनवरी को रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म ने रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर पहले ही हफ्ते में दुनियाभर में 634 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई कर इंडस्ट्री में हलचल पैदा कर दी थी.
किंग खान की ऐसी वापसी देख फैंस के साथ साथ फिल्म क्रिटीक भी हैरान रह गए थे. फिल्म ने टोटल 1050 करोड़ का बिज़नेस किया था. शाहरुख की इस एक्शन पैक्ड फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था. वही सिद्धार्थ आनंद, जिसने ऋतिक और रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर और ऋतिक रोशन और कटरीना कैफ की बैंग बैंग का निर्देशन किया था.
एक्शन जॉनर में सिद्धार्थ के नंबर 100 में से 100 हैं
सिद्धार्थ आनंद को पिछले कुछ सालों में एक्शन जॉनरा का मास्टर कहा जाने लगा था. सिद्धार्थ ने हाल ही में आई फाइटर का भी निर्देशन किया. एक्शन जॉनर में सिद्धार्थ के नंबर 100 में से 100 हैं. इतना सब होने के बाद भी सिद्धार्थ शाहरुख खान की पठान 2 का निर्देशन नहीं करेंगे. इस साल की शुरुआत में ही जानकारी आ गई थी कि आदित्य चोपड़ा पठान 2 बनाएंगे.
इसी साल के आखिर में इस फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा. अब ताजा खबर ये है कि फिल्म के ऐलान के बाद यशराज बैनर अब इसे बनाने के लिए नया डायरेक्टर खोज रहा है. यानी पठान 2 से सिद्धार्थ आनंद का पत्ता काट दिया गया है.
सिद्धार्थ आनंद अपनी वाईआरएफ यूनिवर्स की हर सीक्वल फिल्म के लिए एक नया डायरेक्टर लाने की स्ट्रैटजी पर काम कर रहे हैं. टाइगर और वॉर फ्रैंचाइजी के सीक्वल के साथ भी मेकर्स ने ऐसा ही किया है. यही वजह है कि सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म का निर्देशन नहीं करेंगे. बताया गया है कि फिलहाल अभी तक नया डायरेक्टर नहीं मिला है. मेकर्स का प्लान है कि इसी साल के अंत में प्रोजेक्ट को फ्लोर पर ले जाया जाए.
– एजेंसी
- दिल्ली में आज रात से मेट्रो सेवाएं और यूपी से आने वाली ट्रेनें बंद: जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन को लेकर प्रशासन सख्त - October 9, 2026
- ’विश्वगुरु ने रेलवे और मेट्रो बंद कर दिए फिर भी हम आएंगे…’: जंतर-मंतर प्रदर्शन पर रोक के बाद भड़के CJP फाउंडर अभिजीत दीपके - October 9, 2026
- योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा-जेवर’ - October 9, 2026