Mathura, Uttar Pradesh, India. मां के कमरे में चोरी करने गये बेटे ने चोरी का खुलासा होने के डर से मां की हत्या कर दी। दो और तीन जून की दरम्यानी रात को हुई इस घटना के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान चोरी गए आभूषण और नकदी भी बरामद की गई हैं। इस घटना का थाना कोसीकला पर धारा 394, 457, 302 के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ था।
एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि बेटे ने चोरी करने के दौरान मां के जाग जाने पर चोरी की घटना के खुलासे के डर के चलते अपनी ही मां की हत्या कर दी। पप्पू उर्फ गोपीचन्द्र (53 वर्ष) पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम परखम गुर्जर थाना जैंत को नौ जून को गिरफ्तार किया गया है। पप्पू के कब्जे से लूटे गए जेवरात दो जोड़ी पायजेब सफेद धातु, एक अदद छोटी लोंग पीली धातु, एक अदद अंगूठी मर्दानी पीली धातु, एक अदद पैण्डल मय चैन पीली धातु व एक जोड़ी कुंडल पीली धातु व नगदी 65900 रुपये पर्स बरामद किये गए हैं। थानाध्यक्ष जैंत मनोज कुमार घटना की विवेचना कर रहे थे।
इस दौरान प्रकाश में आया कि आरोपित के दो भाई और हैं जो दिल्ली में रहते हैं। वह साल भर में खेती से होने वाली आमदनी में हिस्सा लेने ही आते थे। करीब बीस साल से खेती में हत्यारोपित को हिस्सा नहीं दिया जा रहा था। पैसा मां के पास रहता था। पप्पू ने गंगा देवी के कमरे में चोरी करने की योजना बनाई। चोरी के दौरान मां गंगा देवी की नींद खुल गई। उसने चोर को पकडने का प्रयास किया। इससे पप्पू घबरा गया और उसने मांग का मुहं और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद नकदी और जेवरात आदि लेकर भाग गया।
- शुभ मुहूर्त में अमंगल: वृंदावन में उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद धूं-धूं कर जला होटल, दमकल की 6 गाड़ियों ने पाया काबू, 3 लोग झुलसे - February 11, 2026
- Agra News: प्राची, मेधा और आशिया को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर सीएमओ ने शुरू किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान - February 11, 2026
- CM योगी ने बजट को बताया यूपी के 9 वर्षों के ‘नवनिर्माण की गाथा’, कहा- ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के सिद्धांत पर काम कर रही है सरकार - February 11, 2026