Shocking incident in Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां चलती कार में आग लगने से हो लोगो की जिंदा जलकर मौत हो गई है। इस खौफनाक घटना के बाद इलाके मे सनसनी मची है। दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 119 स्थित अमरपाली प्लेटिनम सोसाइटी में एक चलती कार में आग लगने से हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया
देखते ही देखते कार धू धू कर जलकर राख हो गई। इस घटना में दो कार सवार जिंदा जल गए। स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार में सवार दो लोग जल चुके थे। वहीं घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को बरामद कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कार चलने के साथ ही अचानक आग भी लग गई
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।एडिशनल डीसीपी नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने मीडिया को बताया कि कार पहले रुकी हुई थी और फिर अचानक सोसाइटी में ही चलने लगी। कार चलने के साथ ही अचानक आग भी लग गई। कार में आग लगने के कारणों और सवारों लोगो के बारे में शिनाख्त की जा रही है।
- लोकसभा में गूंजी ‘अटल नगर’ की मांग: सांसद राजकुमार चाहर बोले— बाह-बटेश्वर को बनाया जाए नया जिला - March 27, 2026
- आगरा में कलेजा चीर देने वाला हादसा: थ्रेशर के पास तिरपाल पर सो रहा था 2 साल का मासूम, चादर के साथ मशीन में खिंच गई जिंदगी - March 27, 2026
- शादी के लिए बना ‘नकली दरोगा’: वर्दी पहनकर लड़की वालों पर झाड़ रहा था रौब, कलेक्ट्रेट से हुआ गिरफ्तार - March 27, 2026