इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कट्टरपंथियों को साफ संदेश देते हुए कहा है कि देश में शरिया कानून और इस्लाम का कानून नहीं चलेगा। जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि यूरोप में इस्लाम को काफी ज्यादा बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि सऊदी अरब लगातार इटली के इस्लामिक सांस्कृतिक केंद्रों को वित्तीय मदद कर रहा है। मेलोनी ने साफ कहा कि इस्लामिक संस्कृति के मूल्य अलग होते हैं, जो हमसे बिल्कुल भी मेल नहीं खाते हैं।
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर पर भड़की
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने ऐसे सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की भी आलोचना की, जो भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे दुष्प्रचार करके पैसा कमाते हैं। मेलोनी ने इटली की टॉप इंफ्लूएंसर चियारा फेरग्नि पर भी निशाना साधा, जिन्होंने हाल ही में आए अविश्वास केस पर उनकी आलोचना की। इटली के अविश्वास प्राधिकरण ने बीते साल साल क्रिसमस केक पर भ्रामक विज्ञापन की जांच के बाद चियारा फेरग्नि द्वारा संचालित व नियंत्रित कंपनियों पर 1.075 मिलियन यूरो का जुर्माना लगाया था।
-एजेंसी
- भट्टी बनती दिल्ली: 55% इलाका ‘रेड ज़ोन’ में, रातें भी हुईं गर्म; CEEW की रिपोर्ट ने बढ़ाई राजधानी की धड़कन - March 11, 2026
- भक्तों के लिए खुशखबरी: नवरात्र में आगरा से कैला देवी के लिए दौड़ेंगी 140 बसें, किराया 270 रुपये तय, यूपी-राजस्थान रोडवेज की संयुक्त तैयारी - March 11, 2026
- आगरा में गैस की ‘कृत्रिम किल्लत’: प्रशासन कह रहा ‘सब ठीक है’, पर ब्लैक में 1500 के पार पहुँचा घरेलू सिलेंडर - March 11, 2026