मुंबई (अनिल बेदाग) : शाहिद कपूर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, उनकी बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘देवा’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। सालभर के ब्रेक के बाद, फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसके प्रति उत्सुकता बढ़ती जा रही है। फिल्म का टीजर और पहला गाना ‘भसड़ मचा’ पहले ही सुर्खियां बटोर चुका है, और अब फैंस बेसब्री से ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।
इस सस्पेंस को तोड़ते हुए, शाहिद कपूर ने आज सोशल मीडिया पर एक रोमांचक अपडेट साझा किया—’देवा’ का ट्रेलर अगले हफ्ते आधिकारिक तौर पर रिलीज होगा।
इस पोस्ट में शाहिद का रफ एंड टफ लुक देखने को मिला, जहां वह मोटी दाढ़ी और मुंह में सिगरेट के साथ नजर आ रहे हैं। उनका यह रॉ और मास्सी अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है और अब सभी ट्रेलर रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी और ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘देवा’ एक धमाकेदार एक्शन थ्रिलर होने का वादा करती है। फिल्म 31 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
शाहिद ने फिल्म से एक दमदार तस्वीर शेयर करते हुए लिखा: “ट्रेलर अगले हफ्ते …. #Deva #Raw #Hard #Mass ”
-up18News
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में गूंजे ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे: 400 से अधिक शिक्षक-छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली - August 11, 2026
- आगरा में क्रिप्टो निवेश के नाम पर साइबर ठगी: बुजुर्ग से ठगे गए लाखों रुपये, मौत के बाद बेटे ने बैंक खातों की जांच की तो हुआ खुलासा - August 11, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया पैंतरा: युवती की फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर बनाई फर्जी आईडी, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपय - August 11, 2026