पाकिस्तान के कार्यवाहक राष्ट्रपति सादिक संजरानी ने मंगलवार को नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के 34 सदस्यीय मंत्रिपरिषद को शपथ दिलाई, जिसमें 31 कैबिनेट मंत्री शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत पवित्र कुरान के पाठ के साथ हुई।
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार कुल 31 संघीय मंत्रियों और तीन राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी द्वारा मंत्रियों को शपथ दिलाने से इंकार करने के बाद शपथ ग्रहण स्थगित कर दिया गया था।
इन मंत्रियों ने ली शपथ
ख्वाजा मुहम्मद आसिफ, अहसान इकबाल चौधरी, राना सना उल्लाह खान, सरदार अयाज, राना तनवीर हुसैन, खुर्रम दस्तगीर खान, मरियम औरंगजेब, ख्वाजा साद रफीक, मिलन जावेन लतीफ, मियां रियाज हुसैन पीरजादा, मुर्तजा जावेद अब्बासी, आजम नजीर तरार, सैयद खुर्शीद अहमद शाह, नवीद कमर, शेरी रहमान, अब्दुल कादिर पटेल, शाजिया मर्री, सैयज मुर्तजा महमूद, साजिद हुसैन, अहसान उर रहमान मजारी, आबिद हुसैन, असद महमूद, अब्दुल वसाय, मुफ्ती अब्दुल शकूर, मुहम्मद तल्हा महमूद
हिना रब्बानी ने मिनिस्टर ऑफ स्टेट की शपथ ली
इसके अलावा डॉ आयशा घौस पाशा, अब्दुल रहमान खान, हिना रब्बानी खार, मुस्तफा नवाज ने मिनिस्टर ऑफ स्टेट की शपथ ली। इसके साथ ही मिफ्ताह इस्माइल, आमिर मुकाम और कमर जमन कायरा ने प्रधानमंत्री के सलाहकार के तौर पर शपथ ली।
-एजेंसियां
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026