पाकिस्तान में कई दिनों से चल रहे सियासी घमासान के बीच आखिरकार नए प्रधानमंत्री का ऐलान हो ही गया. पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर चुन लिए गए हैं. नेशनल असेंबली के अध्यक्ष सरदार अयाज सादिक ने इस बात की घोषणा की, कि पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ को 201 वोट हासिल करने के बाद पाकिस्तान का 24वां प्रधानमंत्री चुना गया है.
बीते कई दिनों से पाकिस्तान की जनता इस बात का इंतजार कर रही थी कि आखिर कब ये सियासी खींचतान खत्म होगी और उनको उनका प्रधानमंत्री मिलेगा. आखिरकार आज वह इंतजार खत्म हुआ. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के वरिष्ठ नेता शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री चुना गया. उनको 201 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी उमर अयूब खान ने 90 मत हासिल किए.
नवाज शरीफ ने किया था समर्थन
लगातार चौथी बार पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के लिए पिछले साल अक्टूबर में लंदन से लौटे नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री पद का चुनाव न लड़ने का फैसला किया था क्योंकि उनकी पार्टी पीएमएल-एन को अपने दम पर सरकार बनाने के लिए आठ फरवरी को हुए चुनाव में पर्याप्त सीटें नहीं मिली थीं. पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज पाकिस्तान के तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं. सभी को हैरत में डालते हुए नवाज शरीफ ने गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए शहबाज का समर्थन किया था.
– एजेंसी
- महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल महासभा का आयोजन: आगरा के मादिया कटरा स्थित प्रतिमा स्थल पर हवन-यज्ञ कर समाज की सुख-समृद्धि की की गई कामना - October 11, 2026
- दशहरा उत्सव: मेहंदी की महक और रंगोली के रंगों से जगमगाया आगरा; मोर, विश्व शांति और नवरात्रि की आकृतियों ने मोहा सबका मन - October 11, 2026
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026