72 साल के शाहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए हैं। सोमवार को राष्ट्रपति भवन में उन्होंने शपथ ली। इस दौरान उनके बड़े भाई और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज, तीनों सेनाओं के अध्यक्ष भी मौजूद रहे। कैबिनेट का ऐलान बाद में किया जाएगा।
शाहबाज को पहला बधाई संदेश तुर्किये से मिला। उसने शपथ के एक दिन पहले ही शाहबाज को शुभकामनाएं भेज दीं।
शाहबाज पाकिस्तान के 24वें PM हैं। वे 3 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री चुने गए थे। उन्हें 201 सांसदों का साथ मिला था। उन्होंने संसद में 1 घंटे 24 मिनट भाषण दिया। इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई थी। उन्होंने खुद को PM की जगह विपक्ष का नेता बता दिया।
शाहबाज ने कश्मीर का जिक्र भी किया। कहा- कश्मीर में लोग मारे जा रहे हैं। इसके अलावा इजराइल लगातार गाजा पर बमबारी कर रहा है। हमें कश्मीर और फिलिस्तीन की आजादी के लिए संसद में प्रस्ताव पास करना चाहिए।
दूसरी बार बने प्रधानमंत्री
यह दूसरी बार है, जब शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के PM चुने गए हैं। इससे पहले साल 2022 में इमरान खान की सरकार गिरने के बाद शाहबाज शरीफ देश के प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने 12 अप्रैल 2022 को PM पद की शपथ ली थी। वो अगस्त 2023 तक पाकिस्तान के PM रहे। अगस्त 2023 में आम चुनाव कराने के लिए संसद भंग कर दी गई थी। इसके बाद केयरटेकर सरकार आई।
-एजेंसी
- लोकसभा में गूंजी ब्रज की आवाज: सांसद राजकुमार चाहर ने उठाई ‘स्पेशल पैकेज’ की मांग, TTZ बाधाओं पर जताई चिंता - March 12, 2026
- आगरा स्कूल बस हादसा: मासूम नैना की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति, जर्जर बस में सीढ़ी की जगह लगी थी लकड़ी की तख्ती - March 12, 2026
- आगरा में ‘फाइनेंस माफिया’ का नंगा नाच: बीमार मां को अस्पताल ले जा रहे युवक की बीच सड़क छीनी बाइक, बोले- थाने को 50 हजार महीना देते हैं… - March 12, 2026