बी ब्लॉक के एलआईजी भवन में चल रहा था धंधा
सूचना पर पुलिस पहुंची, लोगों ने राहत की सांस ली
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. थाना सिकंदरा के शास्त्रीपुरम में पुलिस ने सेक्स रैकेट की सूचना पर छापा मारा। मौके से पांच लड़के और दो लड़कियों को पकड़ा गया है। पुलिस अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गई। इसके बाद तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। घटना रविवार रात्रि की है।
शास्त्रीपुरम बी ब्लॉक के एलआईजी भवन में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। आसपास के लोग परेशान थे कि घर में लड़के और लड़कियों का आवागमन लगा रहता है। आज मौका मिल गया। जैसे ही पांच लड़के और दो लड़कियां घर में घुसे, किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पुलिस आई और सबको पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना था कि अब इस मकान से गंदगी हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी।
इस बारे में लाइव स्टोरी टाइम ने सिकंदरा थानाध्यक्ष के सीयूजी नम्बर पर फोन किया। हमने पूछा कि शास्त्रीपुरम बी ब्लॉक से लड़के-लड़कियां पकड़े गए हैं, क्या यह बात ठीक है तो उन्होंने कहा कि हम अभी तस्दीक कर रहे हैं, पुष्टि नहीं कर रहे। चूंकि पुलिस ने समाचार लिखने तक प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, इस कारण हम मकान का पता आदि नहीं दे रहे हैं।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026