नोएडा : वेलेंटाइन डे पर आज 14 फरवरी का खुमार हर तरफ है तो वहीं, नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 107 से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक कार के भीतर युवक और युवती के शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। दोनों के शरीर पर गोली लगने के निशान पाए गए हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। युवक के हाथ में पिस्टल मिलने के आधार पर पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू कर दी। वेलेंटाइन डे के दिन हुई इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। कार के अंदर मिले हालात को देखकर यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। लड़के के हाथ में पिस्टल भी पड़ी मिली।
युवक की मिसिंग रिपोर्ट
पुलिस के मुताबिक युवती की पहचान रेखा के रूप में हुई है, जो नोएडा के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र की निवासी है। वहीं युवक का नाम सुमित बताया गया है, जो दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार युवक की गुमशुदा होने की रिपोर्ट पहले ही दिल्ली में दर्ज कराई जा चुकी थी। जिस कार में ये वारदात हुई पुलिस उसे आगे की जांच के लिए थाने लेकर गई है।
आज सुबह हुई थी मुलाकात
युवक के परिजन नोएडा सेक्टर 39 पहुंच रहे हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि आज सुबह दोनों की मुलाकात हुई थी। पुलिस घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। हालांकि, पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि घटना से जुड़े सबूत मिल जुट सके।
- शिव भक्तों के लिए खुशखबरी: डाक विभाग घर पहुंचाएगा सोमनाथ और काशी विश्वनाथ का प्रसाद, जानें पूरी प्रक्रिया - February 14, 2026
- भारत बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब: 2047 तक $169 अरब का होगा देश का फाउंड्री उद्योग - February 14, 2026
- Agra News: ताज ट्रिपेजियम जोन प्राधिकरण की पहल; ‘तेरह मोरी बांध’ के दिन बहुरेंगे, धूल और जल संकट से मिलेगी मुक्ति - February 14, 2026