बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले की खलीफा कालोनी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है। पति-पत्नी और बेटे की पेचकस से गोदकर हत्या कर दी गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर आकर जांच की। इस दौरान भारी भीड़ एकत्र हो गई है।
खलीफा कालोनी में रविवार को तीन हत्याओं की सूचना पर पुलिस पहुंची। पता चला कि भूरा (50), उसकी पत्नी उबैदा (45) और 18 साल के बेटे याकूब के शव लहूलुहान हालत में पड़े थे। तीनों को पेंचकर गोदकर बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया था।
ट्रिपल मर्डर की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी अभिषेक झा, एसपी सिटी संजीव बाजपेई और कई थानों की पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। अधिकारियों ने आसपास के लोगों और अन्य परिजनों से पूछताछ और छानबीन की। एसपी सिटी का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- बसपा में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास, मायावती ने इसे बताया ‘देर से उठाया गया सही कदम’ - September 10, 2026
- रायबरेली में दिशा समिति की बैठक में छाए रहे राहुल गांधी: बदहाल सड़कों की तस्वीरें दिखाकर अधिकारियों और योगी सरकार के मंत्रियों को किया हैरान - September 9, 2026
- आगरा में 12-13 सितंबर को दो दिवसीय ‘गीता सेमिनार’ का आयोजन, आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन, युवाओं के लिए खास संदेश - September 9, 2026