सचिन के प्यार में सरहद पार करने वाली पाकिस्तान की सीमा हैदर अब पांचवें बच्चे की मां बनने जा रही हैं। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रविवार को सीमा की गोद भराई की रस्म पूरी की गई। सीमा हैदर पांचवी बार मां बनने जा रही है। इललिए रविवार को बड़ी ही धूमधाम से गोद भराई की रस्म मनाई गयी। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर पिछले दो साल से नोएडा के राबूपुरा गांव में अपने भारतीय पति सचिन मीणा के साथ रह रही हैं।
उनके चार बच्चे पहले से ही है। अब सचिन मीणा से वह अपने पांचवे बच्चे को जन्म देने वाली है। सीमा हैदर का नौंवा महीना चल रहा है। इसलिए रविवार को धूमधाम से गोद भराई की रस्म मनाई गई।
गोद भराई कार्यक्रम में सीमा के मुंहबोले भाई एडवोकेट एपी सिंह अपनी मां और परिवार के साथ पहुंचे। वह सभी रस्मों के सामान साथ लाए. महिलाओं ने ढोल-बाजे के साथ पारंपरिक गीत गाए। एपी सिंह ने कहा कि वह सीमा को अपनी बहन मानते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि सीमा भारत आकर यहां की संस्कृति को अपना रही हैं। वहीं, सीमा ने बताया कि उन्हें भारत में बहुत प्यार मिला है। वह एपी सिंह को अपना भाई मानती हैं और हर कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित करती हैं। भारत आने के बाद से सीमा सभी हिंदू धार्मिक कार्यक्रमों को धूमधाम से मना रही हैं।
-साभार सहित
- विदेशों में बेचे जा रहे भारतीय युवक, हर एक की कीमत करीब 3500 डॉलर, आगरा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा - October 28, 2025
- Agra News: होटल की पहली मंजिल से नग्न अवस्था में गिरी युवती, हालत गंभीर,पुलिस ने रेड की बात से किया इनकार - October 28, 2025
- Agra News: जल शक्ति अभियान “कैच द रेन-2025” की समीक्षा बैठक में जल संरक्षण पर जोर, नोडल अधिकारी ने कार्यों की प्रगति पर जताई संतुष्टि - October 28, 2025