भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) निवेशकों का पैसा निकालने के लिए गोल्डन लाइफ एग्रो इंडिया लिमिटेड और सनशाइन एग्रो इंफ्रा लिमिटेड की पांच संपत्तियों की नीलामी करेगा। यह नीलामी 16 जून को की जाएगी। इन संपत्तियों के लिए आरक्षित मूल्य 11.5 करोड़ रुपये रखा गया है।
सेबी के अनुसार दोनों कंपनियों ने नियामकीय मानदंडों का पालन किए बिना निवेशकों से धन जुटाया था।
बाजार नियामक ने बुधवार को जारी अधिसूचना में कहा कि इस नीलामी के लिए रखी गई संपत्तियों में कुछ जमीन के टुकड़े और पश्चिम बंगाल में स्थित एक दो-मंजिला इमारत शामिल है।
सेबी ने गोल्डन लाइफ एग्रो इंडिया और सनशाइन एग्रो इंफ्रा और उनके निदेशकों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई के तहत इन संपत्तियों की बिक्री के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं। इन संपत्तियों की नीलामी 16 जून, 2022 को सुबह 10.30 से 11.30 बजे के दौरान ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी।
नीलामी के लिए रखी जा रही पांच संपत्तियों में से तीन गोल्डन लाइफ एग्रो इंडिया की हैं और शेष दो सनशाइन एग्रो इंफ्रा से संबंधित हैं। इन संपत्तियों का कुल आरक्षित मूल्य 11.53 करोड़ रुपये रखा गया है।
वहीं क्विकर रियल्टी को ई-नीलामी सेवा प्रदाता के रूप में नियुक्त किया गया है।
-एजेंसियां
- ‘छात्रों की गूंज’ एंथम के साथ कांग्रेस का युवा संकल्प: राहुल गांधी बोले—’जब तक छात्रों को नहीं मिलेगा न्याय, तब तक जारी रहेगा संघर्ष’ - July 16, 2026
- आगरा के श्री प्रेमनिधि जी मंदिर में भव्य रथयात्रा दर्शन, रथारूढ़ स्वरूप में विराजे ठाकुर श्री श्याम बिहारी जी - July 16, 2026
- आगरा में गूंजा सुंदरकांड का पाठ: लाला चंद्रभान मीतल (साबुन वाले) की पुण्यतिथि पर उमड़े श्रद्धालु - July 16, 2026