8 जनवरी को नगर कीर्तन में किया जाएगा प्रदर्शन
छठवें गुरु हरगोबिन्द साहिब जी ने शुरुआत की थी
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. श्री गुरु गोविन्द साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन सिक्ख समाज की धार्मिक नुमाइंदा संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान के तत्वाधान में 8 जनवरी को निकाला जा रहा है। इसके लिए संत सिपाही रंजीत अखाड़े के बच्चों ने जो निरंतर गुरु के ताल परिसर पर अभ्यास कर रहे हैं। इसी अभ्यास का प्रदर्शन मीडिया के समक्ष किया गया।
ज्ञातव्य है कि शस्त्र विद्या छठवें गुरु हरगोबिन्द साहिब जी ने शुरुआत की थी। उस समय गुरु जी ने साध संगत को हुक्म दिया कि जब आप गुरु घर आएं तो अच्छा शस्त्र और घोड़े भेंट करें। उनके पश्चात पीढ़ी दर पीढ़ी शस्त्र विद्या सिक्ख पंथ में चल रही है। गुरु जी ने शक्ति और भक्ति के मिलाप और संत सिपाही का रूप दिया।

गुरुद्वारा गुरु का ताल पर संत बाबा साधु सिंह जी मौनी जी से शुरू हुई इस विद्या को संत बाबा निरंजन सिंह जी के बाद आज मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी स्वयं शस्त्र विद्या गुरु के ताल में सिखा रहे हैं। इस समय 50 बच्चे इस विद्या को प्राप्त कर रहे हैं।
आज के अभ्यास में पुरातन युद्ध कला की कटार, तीर कमान, चक्कर, जंग सफा, जगदाड, तेगा, भाला, गदा, गुरज, ढाल तलवार, निशानेबाजी का अभ्यास किया गया। इसका मुख्य आकर्षण अग्नि प्रदर्शन होगा।
अभ्यास के समय कंवल दीप सिंह, ज्ञानी कुलविंदर सिंह, समन्वयक बंटी ग्रोवर, पाली सेठी, वीर महेंद्र पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
- मुख्यमंत्री जी गुंडों को पनाह दे रहे हैं… कैबिनेट मंत्री राजभर के “सबसे बड़ा गुंडा” वाले बयान पर सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज का तीखा प्रहार - November 3, 2026
- अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण और बिना लिखित परीक्षा नियुक्ति का ऐलान: यूपी की राजनीति में गेम चेंजर बन सकता है सीएम योगी का यह फैसला - November 3, 2026
- ‘युग बदलना है तो पहले स्वयं को बदलें’ — गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में जे.पी. नड्डा - November 3, 2026